किया जो तूने तेरे साथ वही होगा
इस संसार में तुझ सा भी कोई होगा
तू भी मेरे जैसा पल पल तड़पेगा
वो भी तेरे जैसा बे-दर्दी होगा
भूलूँगा तुझको जैसे तू भूला है
तूने कैसे सोच लिया ये भी होगा
हर डाली पर जाकर प्रेम निभाता है
प्यार तुम्हारा इक उड़ता पंछी होगा
मेरी सारी कमियाँ जो अपनाएगा
वो ही मेरा इक सच्चा साथी होगा
Read Full