हम तुम में कल दूरी भी हो सकती है

वज्ह कोई मजबूरी भी हो सकती है

प्यार की ख़ातिर कुछ भी हम कर सकते हैं
वो तेरी मज़दूरी भी हो सकती है

सुख का दिन कुछ पहले भी चढ़ सकता है
दुख की रात उबूरी भी हो सकती है

दुश्मन मुझ पर ग़ालिब भी आ सकता है
हार मिरी मजबूरी भी हो सकती है

'बेदिल' मुझ में ये जो इक कमी सी है
वो चाहे तो पूरी भी हो सकती है

— Bedil Haidri

More by Bedil Haidri

Other ghazal from the same pen

See all from Bedil Haidri →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling