Greed Shayari - Lalach, self-interest, and insaan ki fitrat in poetic words

Greed Shayari captures the harsh reality of human desire, where lalach often overpowers emotions, relationships, and values. These poetic lines reflect how selfishness and material obsession shape behavior and break trust. Whether it’s about money, power, or ego, greed shayari gives a deep and honest look into insaan ki fitrat.

What is greed shayari?

Greed shayari is poetry that expresses the emotion of lalach or excessive desire, often highlighting selfishness, material obsession, and the darker side of human nature.

Greed Shayari in Hindi

Explore lalach shayari in Hindi that reflects selfish desires and human greed in powerful poetic lines.

एक ही तो हवस रही है हमें अपनी हालत तबाह की जाए — Jaun Elia
एक दिन देखने को आ जाते ये हवस उम्र भर नहीं होती — Ibn E Insha
बाक़ी न दिल में कोई भी या रब हवस रहे चौदह बरस के सिन में वो लाखों बरस रहे — Ameer Minai
इतना मसरूफ़ हूँ जीने की हवस में 'शाहिद' साँस लेने की भी फ़ुर्सत नहीं होती मुझ को — Shahid Zaki
कौन से शौक़ किस हवस का नहीं दिल मेरी जान तेरे बस का नहीं — Jaun Elia
तीर खाने की हवस है तो जिगर पैदा कर सरफ़रोशी की तमन्ना है तो सर पैदा कर — Ameer Minai
यूँँ न कर वस्ल के लम्हों को हवस से ता'बीर चंद पत्ते ही तो तोड़े हैं शजर से मैं ने — Khurram Afaq
ये गहरा राज़ है इस का बदन को खा ही जाती है मोहब्बत पाक होकर भी हवस तक आ ही जाती है — ALI ZUHRI

You can also explore duniya shayari to understand how worldly desires shape emotions.

Greed Shayari on Life

Read shayari about how greed affects life, relationships, and the true nature of insaan.

कोई हसीन बदन जिन की दस्तरस में नहीं यही कहेंगे कि कुछ फ़ाएदा हवस में नहीं — Umair Najmi
इस तरह मैं ने हवस पर इश्क़ को तरजीह दी उस का माथा चूमा भी तो हाथ रख के चूमा है — Intzar Akhtar
मुहब्बत या हवस में था अभी तक मैं किस के दस्तरस में था अभी तक — Chandan Sharma
इज़हार पर उन के कभी इक़रार मत करना यहाँ जिन के लबों पर इश्क़ हो पर दिल हवस में चूर हो — Ravi 'VEER'
मैं वो सहरा जिसे पानी की हवस ले डूबी तू वो बादल जो कभी टूट के बरसा ही नहीं — Sultan Akhtar
नाम पा इश्क़ के जिस्मों की हवस मिटती है इश्क़ अब बाक़ी नहीं पहले ज़माने वाला — Shajar Abbas
हवस की आग में जलकर जो लड़की डूब जाती है ख़ुदा देता सितम तो जल्दी शादी ही नहीं होती — Nirbhay Nishchhal
आज अपने पराए हुए हैं लोभ हलचल मचाए हुए हैं — Navneet krishna

For a broader perspective, read zindagi shayari that reflects deeper life truths.

Greed Shayari on Relationships

Discover how lalach breaks trust and affects relationships through meaningful shayari.

हाँ जिस्म की हवस का आग़ाज़ करते हैं वो अपनी ही बे-हयाई पे नाज़ करते हैं वो — Danish Balliavi
वज़ू कर के छुआ तुझ को, यूँंँ पाकीज़ा मुहब्बत थी तुम्हारे बा'द तो मैं ने हवस को ही मिटाया था — "Nadeem khan' Kaavish"
इश्क़ क्या है पूछना है मुझ को इक दिन उस ख़ुदा से ख़्वाब कोई या हक़ीक़त पाक जज़्बा या हवस है — A R Sahil "Aleeg"
बचपने की मुहब्बत-मुहब्बत सी थी बा'द इस के हवस-कारी हो जाती है — Sachin Sharma
कभी जो मैं तुझे चूमू तो मुझ को रोक देना तू नहीं तो फिर इसे भी तू हवस का नाम दे देगी — "Nadeem khan' Kaavish"
आबरू ना लुटे किसी की अब है हवस की दवा पता करना — Abhishek Dhakad
हवस का नाम भी हम ने, सुना जब था नहीं साहिल क़सम रब की, किया था इश्क़ तब हम ने गज़ाला से — A R Sahil "Aleeg"
कभी देखा नहीं उन को जी भर कर और वो कहते हैं पुजारी हूँ हवस का मैं — A R Sahil "Aleeg"
इश्क़ तो दूरियों में भी मिटता नहीं रूठती है हवस दूर जाने के बा'द — A R Sahil "Aleeg"
किस ने काफ़िर बना दिया मुझ को नफ़्स धन इश्क़ हिर्स हुस्न अना — A R Sahil "Aleeg"

You may also relate to dhokha shayari that expresses betrayal in relationships.

Greed Shayari on Human Nature

Understand insaan ki fitrat and selfish instincts through thoughtful greed-based poetry.

समझते हैं हवस को इश्क़ जो उन के लिए है जश्न और बरसी न बरसी है न कोई जन्मदिन ही इश्क़ में, ये जानते है हम — A R Sahil "Aleeg"
हवस में लोग इतना खो चुके हैं दोस्त उन्हें लड़की नहीं बस जिस्म दिखता है — ABhishek Parashar
हवस ने ज़िंदा रक्खा है रक़ीबों को जो होता प्यार कब के मर गए होते — Prashant Rao chourase
सबकी आँखों में हवस है उस की आँखों में हया है — Rahul
किया बदनाम चौदह फ़रवरी ने इश्क़ को साहिल ये दिन तो है हवस अय्याशी के सेलीब्रेशन का — A R Sahil "Aleeg"
मुसलमाँ को मिटाने की हवस काफ़िर के दिल में है मगर ये भूल बैठे हैं क़यामत तक रहेंगे हम — Saahir Ubaid Aleemi
मिटानी है हवस अपनी सभी को बस मोहब्बत करने वाले अब नहीं मिलते — ABhishek Parashar
बहुत कुछ चीज़ पाने की हवस में जो कुछ भी था गवाएँ जा रहे हैं — Shadab Shabbiri

Explore self respect shayari to see how self-worth stands against selfishness.

Greed Shayari with Meaning

Find greed shayari with clear meanings that explain deeper thoughts behind selfish behavior.

अब कौन जानता है सुख़न-साज़ की सनक कब ज़र्ब की हवस में तमाशा बिखेर दे — Nikhil Tiwari 'Nazeel'
तेरे माथे को चूमूँ मैं मुहब्बत भर के देखूँ हवस से ख़ाली होकर रूह के ग़म हर के देखूँ — Manish
अना हिर्स-ओ-हवस नफ़रत कभी सजने नहीं देंगे सजाया है अगर जीवन मोहब्बत ने सजाया है — Manish Pithaya
बुझ गया मंज़र-ए-हसीं यकदम यूँँ भरी थी हवस निगाहों में — Sumit Panchal
मुनाफ़क़त वफ़ा लज़्ज़त सितम हवस औरत हमें तो वैसे भी अच्छी लगी नहीं दुनिया — Shadab bastavi
इंसान के हवस की कोई इंतिहा नहीं जन्नत भी चाहता है वो हूरों के वास्ते — Mohd Ashahad
जब हम को हवस का इल्म न था तब इश्क़ हुआ था तुम से हमें — A R Sahil "Aleeg"

You might also like nafrat shayari that expresses strong emotions tied to negativity.

2 Line Greed Shayari

Short and impactful 2 line greed shayari perfect for quick expression and sharing.

अना हिर्स-ओ-हवस नफ़रत दुखी रखते हैं मुझ को गर नहीं समझा हूँ मैं फिर अपने ही ग़म-ख़्वार की बातें — Manish Pithaya
जो गुज़ारी न जा सकी हम से हम ने वो ज़िन्दगी गुज़ारी है — Jaun Elia
ये दुनिया है यहाँ कोई जगह ख़ाली नहीं रहती किसी के आने-जाने से कभी कुछ कम नहीं होता — Bashir Badr
सँभलता हूँ तो ये लगता है जैसे तुम्हारे साथ धोखा कर रहा हूँ — Shariq Kaifi
तुम भी साबित हुए कमज़ोर मुनव्वर राना ज़िन्दगी माँगी भी तुम ने तो दवा से माँगी — Munawwar Rana
हवस-परस्त तो नहीं तअल्लुक़ात तुम से ये कि उम्र इक गुज़ार दूँ ये इक ज़रा से बोसे पे — Vishesh asthana
झूठ नफ़रत फ़रेब गाली हवस है भी क्या और आदमी के पास — Viru Panwar
बना कर हम ने दुनिया को जहन्नुम ख़ुदा का काम आसाँ कर दिया है — Rajesh Reddy
दुनिया की फ़िक्र छोड़, न यूँँ अब उदास बैठ ये वक़्त रब की देन है, अम्मी के पास बैठ — Salman Zafar
कर ही क्या सकती है दुनिया और तुझ को देख कर देखती जाएगी और हैरान होती जाएगी — Ameer Imam
दुनिया भी जैसे ताश के पत्तों का खेल है जोकर के साथ रहती है रानी ही क्यूँ न हो — Munawwar Rana

Short Greed Shayari

Simple and concise greed shayari that captures selfishness in just a few words.

ज़िंदगी क्या किसी मुफ़लिस की क़बा है जिस में हर घड़ी दर्द के पैवंद लगे जाते हैं — Faiz Ahmad Faiz
तेरी सूरत से है आलम में बहारों को सबात तेरी आँखों के सिवा दुनिया में रक्खा क्या है — Faiz Ahmad Faiz
सिलवटें हैं मेरे चेहरे पे तो हैरत क्यूँँ है ज़िन्दगी ने मुझे कुछ तुम सेे ज़ियादा पहना — Ahmad Faraz
जो ज़हर पी चुका हूँ तुम्हीं ने मुझे दिया अब तुम तो ज़िन्दगी की दुआएँ मुझे न दो — Ahmad Faraz
हम अम्न चाहते हैं मगर ज़ुल्म के ख़िलाफ़ गर जंग लाज़मी है तो फिर जंग ही सही — Sahir Ludhianvi
हम मेहनतकश इस दुनिया से जब अपना हिस्सा माँगेंगे इक बाग़ नहीं, इक खेत नहीं, हम सारी दुनिया माँगेंगे — Faiz Ahmad Faiz
इस ज़िन्दगी में इतनी फ़राग़त किसे नसीब इतना न याद आ कि तुझे भूल जाएँ हम — Ahmad Faraz
तेरे बग़ैर भी तो ग़नीमत है ज़िंदगी ख़ुद को गँवा के कौन तेरी जुस्तुजू करे — Ahmad Faraz
औरों का बताया हुआ रस्ता नहीं चुनते जो इश्क़ चुना करते हैं, दुनिया नहीं चुनते — Bhaskar Shukla

Greed Shayari for WhatsApp Status

Use these greed shayari lines as WhatsApp status to express thoughts about selfish people.

काम की बात मैं ने की ही नहीं ये मेरा तौर-ए-ज़िंदगी ही नहीं — Jaun Elia
'जौन' दुनिया की चाकरी कर के तू ने दिल की वो नौकरी क्या की — Jaun Elia
दुनिया कुछ देरी से सजदा करती है जोगी पहले दिन से जोगी होता हैं — Vishal Bagh
ये ज़िंदगी जो पुकारे तो शक सा होता है कहीं अभी तो मुझे ख़ुद-कुशी नहीं करनी — Swapnil Tiwari
होश वालों को ख़बर क्या बे-ख़ुदी क्या चीज़ है इश्क़ कीजे फिर समझिए ज़िंदगी क्या चीज़ है — Nida Fazli
ज़िंदगी एक फ़न है लम्हों को अपने अंदाज़ से गँवाने का — Jaun Elia
अपनी दुनिया भी चल पड़े शायद इक रुका फ़ैसला किया जाए — Madan Mohan Danish
यूँँ ज़िंदगी गुज़ार रहा हूँ तिरे बग़ैर जैसे कोई गुनाह किए जा रहा हूँ मैं — Jigar Moradabadi
उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए — Bashir Badr

Greed Shayari Captions for Instagram

Best greed shayari captions for Instagram to share real thoughts about lalach and reality.

यही है ज़िंदगी कुछ ख़्वाब चंद उम्मीदें इन्हीं खिलौनों से तुम भी बहल सको तो चलो — Nida Fazli
सच्चाई को अपनाना आसान नहीं दुनिया भर से झगड़ा करना पड़ता है — Nawaz Deobandi
मैं एक ख़ाना-ब-दोश हूँ जिस का घर है दुनिया सो अपने काँधे पे ले के ये घर भटक रहा हूँ — Pallav Mishra
रोने को तो ज़िंदगी पड़ी है कुछ तेरे सितम पे मुस्कुरा लें — Firaq Gorakhpuri
दुनिया में हूँ दुनिया का तलबगार नहीं हूँ बाज़ार से गुज़रा हूँ ख़रीदार नहीं हूँ — Akbar Allahabadi
दुनिया ने तजरबात-ओ-हवादिस की शक्ल में जो कुछ मुझे दिया है वो लौटा रहा हूँ मैं — Sahir Ludhianvi
वक़्त अच्छा भी आएगा 'नासिर' ग़म न कर ज़िंदगी पड़ी है अभी — Nasir Kazmi
सर पर हवा-ए-ज़ुल्म चले सौ जतन के साथ अपनी कुलाह कज है उसी बाँकपन के साथ — Majrooh Sultanpuri
ये शुक्र है कि मिरे पास तेरा ग़म तो रहा वगर्ना ज़िंदगी भर को रुला दिया होता — Gulzar
गर ज़िंदगी में मिल गए फिर इत्तिफ़ाक़ से पूछेंगे अपना हाल तिरी बेबसी से हम — Sahir Ludhianvi
ज़ुल्म फिर ज़ुल्म है बढ़ता है तो मिट जाता है ख़ून फिर ख़ून है टपकेगा तो जम जाएगा — Sahir Ludhianvi

FAQs

Yes, greed shayari is often used as WhatsApp status to express thoughts about selfish people, fake relationships, or the harsh realities of life.
Greed shayari focuses on selfish desires and materialism, while nafrat shayari expresses hatred and anger towards someone or a situation.
People read greed shayari to reflect on human behavior, understand selfishness in relationships, and express their disappointment or realization about the world.
No, greed shayari can be about any form of excessive desire, including power, fame, control, or emotional selfishness, not just money.
Yes, greed shayari is available in Hindi, English, and sometimes Hinglish, making it easy to relate and share across different audiences.
Yes, short and impactful greed shayari lines work well as Instagram captions, especially when expressing thoughts about selfish people or reality.