दिल मेरा रूठ चुका है ये मुहब्बत के बग़ैर
जिस्म कमज़ोर हुआ मेरा बग़ावत के बग़ैर
चोट लाज़िम है मुहब्बत में ज़माने वालों
इक ग़ज़ल भी न मुकम्मल है अज़ीयत के बग़ैर
उस की ज़ुल्फ़ों से पता चलती है ख़ूबी उस की
लिख रहा हूँ मैं ग़ज़ल उस की ज़ियारत के बग़ैर
गुफ़्तगू होगी अगर रात में जान-ए-जानाँ
सो नहीं सकता हूँ मैं तेरी इजाज़त के बग़ैर
इश्क़ का कैसा नशा चढ़ गया 'दानिश' तुझ पर
उस की ता'रीफ़ तू करता है हक़ीक़त के बग़ैर
— Danish Balliavi















