हम तो फ़िक्र तेरी जाँ बार बार करते हैं
तू न ये समझना ग़ैरों से प्यार करते हैं
जब भी तू निकलता है अपने घर से जाने मन
रास्ते में हम तेरा इंतिज़ार करते हैं
इस जहाँ में हैं यूँँ ही लड़कियाँ बहुत लेकिन
हम तो सिर्फ़ तुझ पे ही एतबार करते हैं
हम न अपने चाचा से हम न अपनी चाची से
तेरा ज़िक्र अम्मी से बेशुमार करते हैं
उलफ़तों के तोहफ़े भी ख़ूब मिलते हैं 'दानिश'
हम तो ऐसे तोहफ़े को सोगवार करते हैं
Read Full