Meaning of

वफ़ादारी

wafaadaari • وفاداری

निष्ठा; वफादारी; विश्वास

loyalty; fidelity; faithfulness

وفاداری; اخلاص; ایمان داری

Persian

आसान है किसी के लिए आँखें भारी करना
लेकिन मुश्किल है उम्र भर वफ़ादारी करना

दुनिया हर रोज़ निकलती है सुब्ह काम के लिए
अपने नसीब में है शायद बेरोज़गारी करना

2

Download Image

दग़ाबाज़ी में भी ख़ुशबू वफ़ादारी की आएगी
वो मुझ को बाप की इज़्ज़त की ख़ातिर छोड़ जाएगी

उसे मालूम है मेरा पसंदीदा है काला रंग
मुझे लगता नहीं अब वो कभी काजल लगाएगी

13

Download Image

हवाओं से मोहब्बत करने वाले हम
चराग़ों से वफ़ादारी नहीं करते

ग़लत होगे अगर तो खुल के बोलेंगे
किसी की हम तरफ़-दारी नहीं करते

10

Download Image

और कितनी अब वफ़ादारी दिखाएँ तुझ को जानाँ
हमनें तेरी बेवफ़ाई भी छिपाई है जहाँ से

4

Download Image

वफ़ादारों की वफ़ादारियों से डर गया हूँ
मैं अपने लोगों की मक्कारियों से डर गया हूँ

ज़माने भर में मचे बेतहाशा शोर के बीच
दिल-ए-तन्हा तेरी लाचारियों से डर गया हूँ

3

Download Image

उस के लहज़े में कलाकारी नहीं थी
नखरे थे उस के अदाकारी नहीं थी

अरक़म उस का बस तख़ल्लुस ही वफ़ा था
पर बाकी उस में वफादारी नहीं थी

2

Download Image

क़सम खाना वफ़ादारी जताने का सलीक़ा है
भरोसा हो न हो आराम थोड़ा हो ही जाता है

2

Download Image

यारो वही बिक चंद पैसों में गई
हम तो वफ़ादारी निभाते रह गए

2

Download Image

ज़माने भर में फैली है वफादारी हमारी
भला कैसे छिपेगी जान ये यारी हमारी

पता चलता है हँसने से अधूरे हम बहुत हैं
चलेगी अब नहीं ज़्यादा अदाकारी हमारी

2

Download Image

नहीं मिलती सज़ा भी बे-वफ़ाई की
हाँ जब तक तुम वफ़ादारी नहीं करते

2

Download Image

आसान है किसी के लिए आँखें भारी करना
लेकिन मुश्किल है उम्र भर वफ़ादारी करना

दुनिया हर रोज़ निकलती है सुब्ह काम के लिए
अपने नसीब में है शायद बेरोज़गारी करना

2

Download Image

दग़ाबाज़ी में भी ख़ुशबू वफ़ादारी की आएगी
वो मुझ को बाप की इज़्ज़त की ख़ातिर छोड़ जाएगी

उसे मालूम है मेरा पसंदीदा है काला रंग
मुझे लगता नहीं अब वो कभी काजल लगाएगी

13

Download Image

वफ़ादारी दृढ़ प्रतिबद्धता और अटूट निष्ठा को दर्शाता है जो एक व्यक्ति दूसरे के प्रति रखता है। यह विश्वास और दिलों के बीच किए गए मौन वादों के साथ गूंजता है। कविता में, यह अक्सर समय और विपत्ति की परीक्षाओं को सहने वाले स्थायी बंधनों का प्रतीक है।

कवि 'वफ़ादारी' का उपयोग प्रेम और निष्ठा के विषयों की खोज के लिए करते हैं, अक्सर इसे विश्वासघात के साथ विपरीत करते हैं। यह एक समर्पित दिल की मौन शक्ति या अप्राप्त निष्ठा की त्रासदी को चित्रित कर सकता है।

वफ़ादारी निष्ठा की स्थायी शक्ति का प्रमाण है, दिल की गहरी प्रतिज्ञाओं का मौन रक्षक।