jinpe achchhii khaasi daulat hoti hai | जिनपे अच्छी ख़ासी दौलत होती है

  - Dhirendra Pratap Singh

जिनपे अच्छी ख़ासी दौलत होती है
लड़की को उन सेे मुहब्बत होती है

सिर्फ़ सूरज ही बता सकता है ये
जुगनुओं में कितनी हिम्मत होती है

मेरे कमरे में तो अब आठों पहर
बस उदासी की सदारत होती है

जिसको तुम चाहो वो चाहे तुमको ही
सौ में इक की ऐसी क़िस्मत होती है

उसके दो दो तिल हैं वो भी होंठ पर
कुछ पे ही क़ुदरत की नेमत होती है

  - Dhirendra Pratap Singh

More by Dhirendra Pratap Singh

As you were reading Shayari by Dhirendra Pratap Singh

Similar Writers

our suggestion based on Dhirendra Pratap Singh

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari