ik zara sii baat pe jhagda hua | इक ज़रा सी बात पे झगड़ा हुआ

  - Jitendra "jeet"

इक ज़रा सी बात पे झगड़ा हुआ
छोड़ कर के वो गया रोता हुआ

ये उदासी अब मुझे खा जाएगी
रो पड़ा इक शख़्स ये कहता हुआ

रौंदा जाऊँगा किसी पाँव तले
फूल हूँ मैं डाल से टूटा हुआ

आँख में आँसू मेरी भर आए हैं
याद आया वक़्त जो गुज़रा हुआ

  - Jitendra "jeet"

More by Jitendra "jeet"

As you were reading Shayari by Jitendra "jeet"

Similar Writers

our suggestion based on Jitendra "jeet"

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari