toot kar dar-badar ho gaya ek din | टूट कर दर-बदर हो गया एक दिन

  - Jitendra "jeet"

टूट कर दर-बदर हो गया एक दिन
मैं पुराना शजर हो गया एक दिन

तू अभी तो नहीं है मगर क्या पता
बेवफ़ा तू भी गर हो गया एक दिन

जानता ही न था कोई कल तक मुझे
सुर्ख़ियों की ख़बर हो गया एक दिन

मैं किनारे खड़ा जीत की आस में
फिर इधर से उधर हो गया एक दिन

  - Jitendra "jeet"

Aasra Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Jitendra "jeet"

As you were reading Shayari by Jitendra "jeet"

Similar Writers

our suggestion based on Jitendra "jeet"

Similar Moods

As you were reading Aasra Shayari Shayari