कहीं पर दूर दरिया के किनारों पर खड़े हैं हम

तेरे दिल से निकाले दर-बदर होकर खड़े हैं हम

मुझे तुम से मोहब्बत है इधर देखो न तुम जानाॅं
तुझे पाने की ख़ातिर हर जगह मिटकर खड़े हैं हम

बड़े-बूढ़ों ने जब पूछा नगर कैसे जवाँ है ये
कहा हम ने लुटाकर गाँव जो डटकर खड़े हैं हम

उजालों की तमन्ना में जले हर रात अंदर से
मगर हर सुब्ह दुनिया के लिए बाहर खड़े हैं हम

ख़बर तक भी नहीं तुझ को कि कैसे दिन गुज़ारे हैं
उसी पल में जहाँ तू भूल बैठा घर खड़े हैं हम

न पूछो कैसे काटी हैं ये रातें जागते जागे
परिंदा जैसे शाख़ों पर बिना हमपर खड़े हैं हम

— Kushal "PARINDA"

More by Kushal "PARINDA"

Other ghazal from the same pen

See all from Kushal "PARINDA" →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling