Bahana Shayari - Excuses, hidden emotions, and unsaid baatein in poetic lines

Bahana shayari reflects the subtle art of hiding true emotions behind excuses. Whether it’s love, heartbreak, or unspoken feelings, these lines capture how people use bahaane to protect their dil. Explore meaningful verses that reveal the truth behind every excuse.

What is bahana shayari?

Bahana shayari is a form of poetry that expresses emotions hidden behind excuses. It often reflects situations where people avoid truth or mask their real feelings with subtle reasons.

Bahana Shayari in Hindi

Explore relatable bahana shayari in Hindi that reflects hidden emotions and everyday excuses.

सँभलता हूँ तो ये लगता है जैसे तुम्हारे साथ धोखा कर रहा हूँ — Shariq Kaifi
मैं इस लिए भी तेरे फ़न की क़द्र करता हूँ तू झूठ बोल के आँसू निकाल लेता है — Ahmad Kamal Parvazi
मैं ने बोला था याद मत आना झूठ बोला था याद आओ मुझे — Ali Zaryoun
तुम्हारी याद के जब ज़ख़्म भरने लगते हैं किसी बहाने तुम्हें याद करने लगते हैं — Faiz Ahmad Faiz
ज़रा सा झूठ ही कह दो मेरे बिन तुम अधूरे हो तुम्हारा क्या बिगड़ता है ज़रा सी बात कहने में — Parveen Shakir
मैं पहले झूठ पर हकलाया उस सेे फिर उस के बा'द माहिर हो गया था — Shadab Javed
धोखा है इक फ़रेब है मंज़िल का हर ख़याल सच पूछिए तो सारा सफ़र वापसी का है — Rajesh Reddy
क़सम देता है बच्चों की, बहाने से बुलाता है धुआँ चिमनी का हम को कारख़ाने से बुलाता है — Munawwar Rana
किसी बहाने से उस की नाराज़गी ख़त्म तो करनी थी उस के पसंदीदा शाइ'र के शे'र उसे भिजवाए हैं — Ali Zaryoun
उस की टीस नहीं जाती है सारी उम्र पहला धोखा पहला धोखा होता है — Shariq Kaifi

If you enjoy expressive emotions, you may also like ehsaas shayari that reveal deeper feelings.

Bahana Shayari on Love

Read poetic lines where love hides behind excuses and unspoken feelings.

बहाने और भी होते जो ज़िंदगी के लिए हम एक बार तिरी आरज़ू भी खो देते — Majrooh Sultanpuri
अगर सच इतना ज़ालिम है तो हम से झूट ही बोलो हमें आता है पतझड़ के दिनों गुल-बार हो जाना — Ada Jafarey
किस काम की ऐसी सच्चाई जो तोड़ दे उम्मीदें दिल की थोड़ी सी तसल्ली हो तो गई माना कि वो बोल के झूट गया — Arzoo Lakhnavi
खुला है झूठ का बाज़ार आओ सच बोलें न हो बला से ख़रीदार आओ सच बोलें — Qateel Shifai
ये सारा जिस्म झुक कर बोझ से दोहरा हुआ होगा मैं सजदे में नहीं था आप को धोखा हुआ होगा — Dushyant Kumar
मैं सच कहूँगी मगर फिर भी हार जाऊँगी वो झूट बोलेगा और ला-जवाब कर देगा — Parveen Shakir
झूट वाले कहीं से कहीं बढ़ गए और मैं था कि सच बोलता रह गया — Waseem Barelvi
बात करने का हसीं तौर-तरीक़ा सीखा हम ने उर्दू के बहाने से सलीक़ा सीखा — Manish Shukla
सच घटे या बढ़े तो सच न रहे झूट की कोई इंतिहा ही नहीं — Krishna Bihari Noor
चाहे सोने के फ़्रेम में जड़ दो आइना झूट बोलता ही नहीं — Krishna Bihari Noor
मौसम-ए-होली है दिन आए हैं रंग और राग के हम से तुम कुछ माँगने आओ बहाने फाग के — Mushafi Ghulam Hamdani

For more romantic expressions, explore mohabbat shayari that capture true love emotions.

Bahana Shayari on Life

Discover how excuses shape life situations and emotional experiences through meaningful shayari.

हुस्न बला का क़ातिल हो पर आख़िर को बेचारा है इश्क़ तो वो क़ातिल जिस ने अपनों को भी मारा है ये धोखे देता आया है दिल को भी दुनिया को भी इस के छल ने खार किया है सहरा में लैला को भी — Jaun Elia
होंठ जो कहते है सब कुछ झूठ है आँख सच कहती है उस की बात सुन — Siddharth Saaz
यक़ीन उस ने दोबारा बना लिया लेकिन वो मेरे ज़ेहन से धोखा नहीं निकाल सका — Vikram Gaur Vairagi
जब राह झूठ की चुनी तो लिफ़्ट भी मिली और सच की राह में मिले पैरों के बस निशाँ — Tanoj Dadhich
होली के अब बहाने छिड़का है रंग किस ने नाम-ए-ख़ुदा तुझ ऊपर इस आन अजब समाँ है — Shaikh Zahuruddin Hatim
ये धोखे देता आया है दिल को भी दुनिया को भी इस के छल ने खार किया है सहरा में लैला को भी — Jaun Elia
बस एक लम्हे के सच झूट के एवज़ 'फ़रहत' तमाम उम्र का इल्ज़ाम ले गया मुझ से — Farhat Abbas Shah
दोस्त दिल रखने को करते हैं बहाने क्या क्या रोज़ झूटी ख़बर-ए-वस्ल सुना जाते हैं — Lala Madhav Ram Jauhar
ये कहते हो तिरे जाने से दिल को चैन आएगा तो जाता हूँ, ख़ुदा हाफ़िज़! मगर तुम झूठ कहते हो — Zubair Ali Tabish

You can also read zindagi shayari for a broader perspective on life’s emotions.

Bahana Shayari with Meaning

Understand the deeper meaning behind every excuse with thoughtful and reflective shayari.

किसी के झूठ से पर्दा हटाकर हमारा सच बहुत रोया था उस दिन — Shadab Asghar
वो बहुत चालाक है लेकिन अगर हिम्मत करें पहला पहला झूट है उस को यक़ीं आ जाएगा — Zafar Iqbal
इश्क़ में धोखा खाने वाले बिल्कुल भी मायूस न हो इस रस्ते में थोड़ा आगे मयख़ाना भी आता है — Darpan
हम भी तुम को धोखा दें ये ठीक नहीं आँख के बदले आँख कहाँ तक जायज़ है — Gaurav Singh
मोहब्बत जब तलक होती नहीं है मोहब्बत झूठ लगती है सभी को — Umesh Maurya
आगे चल कर जिस सेे शादी करनी हो पहले दिन से झूठ नहीं कहते उस सेे — Tanoj Dadhich
ऐसा बदला हूँ तिरे शहर का पानी पी कर झूट बोलूँ तो नदामत नहीं होती मुझ को — Shahid Zaki
तुम को हम ही झूठ लगेंगे लेकिन दरिया झूठा है पहले हम को चाँद मिला था फिर दरिया को चाँद मिला — Abhishar Geeta Shukla
जैसे तुम ने वक़्त को हाथ में रोका हो सच तो ये है तुम आँखों का धोख़ा हो — Tehzeeb Hafi
किसी उम्मीद का ये इस्तिआरा जान पड़ता है कि तन्हा ही सही सच झूट से अब रोज़ लड़ता है — Tarun Pandey

If you like meaningful poetry, explore jazbaat shayari with deeper interpretations.

Bahana Shayari on Relationships

Explore how excuses affect relationships and emotions through powerful poetic lines.

बहाने मिलने के शायद न रोज़ रोज़ मिलें किताब माँग लिया कर कभी कभी उस सेे — Maher painter 'Musavvir'
तुम मिरे साथ हो ये सच तो नहीं है लेकिन मैं अगर झूट न बोलूँ तो अकेला हो जाऊँ — Ahmad Kamal Parvazi
कोई वा'दा न देंगे दान में क्या झूट तक अब नहीं ज़बान में क्या — Tufail chaturvedi
ख़ैर सच तो है सच मगर ऐ झूठ मैं ने तेरा भी ए'तिबार किया — Firaq Gorakhpuri
कभी तुझ सेे मिलेंगे तो कहेंगे झूठ तुझ सेे हम न तेरी फ़िक्र करते हैं न तुझ को याद करते हैं — Sapna Moolchandani
नज़ारे झूठ लगते हैं किनारे झूठ लगते है अभी तेरे बिना ये चाँद तारे झूठ लगते हैं — Umesh Maurya
ये और बात कि काँधों पे ले गए हैं उसे किसी बहाने से दीवाना आज घर तो गया — Meraj Faizabadi
दोपहर तक बिक गया बाज़ार में इक-एक झूठ शाम तक बैठे रहे हम अपनी सच्चाई लिए — Vijendra Singh Parwaaz
झूट रौशन है कि सच्चाई नहीं जानते हैं लोग अब वहम-ओ-गुमाँ को ही यक़ीं जानते हैं — Sultan Akhtar

For more relationship insights, read rishta shayari that reflect emotional bonds.

2 Line Bahana Shayari

Short and impactful two-line bahana shayari perfect for quick emotional expression.

मुद्दतों में आज दिल ने फ़ैसला आख़िर दिया ख़ूब-सूरत ही सही लेकिन ये दुनिया झूट है — Akhtar Shumar
नफ़रत धोका बुग़्ज़ तअ'स्सुब झूट दिखावा ख़ुद-ग़रज़ी कैसे कैसे ज़हर भरे हैं इंसाँ की शिरयानों में — Hina Rizvi
हम भी 'मुनीर' अब दुनिया-दारी कर के वक़्त गुज़ारेंगे होते होते जीने के भी लाख बहाने आ जाते हैं — Muneer Niyazi
बहाने और भी होते जो ज़िंदगी के लिए हम एक बार तेरी आरज़ू भी खो देते — Majrooh Sultanpuri
उस की लुगत में सब्र का मतलब क्या होगा मेरी लुगत में सब्र का मतलब धोखा है — Shivam chaubey
जब खिले फूल चमन में तो तिरी याद आई चंद आँसू भी मसर्रत के बहाने निकले — Kumar Pashi
ये समझ के माना है सच तुम्हारी बातों को इतने ख़ूब-सूरत लब झूट कैसे बोलेंगे — Shahzad Ahmad
जैसे तुझे आते हैं न आने के बहाने ऐसे ही बहाने से न जाने के लिए आ — Talib Baghpati
जानता हूँ, है जहाँ ये झूठ लेकिन मैं भरोसा तुम पे करना चाहता हूँ — Charagh
उस की ख़ुशी में, है ख़ुशी मेरी बस इसी झूठ का सहारा है — Aryan Goswami

Short Bahana Shayari

Concise shayari that captures the essence of excuses and hidden feelings in few words.

है इश्क़ पर पहरे हमारे इस तरह की क्या कहें वो पानी पीने के बहाने फ़ोन करती है मुझे — Ved prakash Pandey
सच अगर आप को पता है तो झूठ भी जानना ज़रूरी है — Saarthi Baidyanath
रोता हूँ तो भी ये हँसता ही दिखाता है कि देखो झूठ कितना बोलता है हम सेे आईना हमारा — karan singh rajput
उस की बातों पर मुस्काता हूँ पहले भी ऐसे झूठ सुने हैं — Pawan
देर से ही आ गया हम को दुनिया का चलन झूठ भी कहते नहीं और सदाकत छोड़ दी — Ali Mohammed Shaikh
हम अपना सच बताने से गुरेज़ां हैं यहाँ और वो अपना झूट दुनिया को बताये फिर रहा है — Saarthi Baidyanath
दिलासे पे कहाँ तक जी सकोगे दिलासा झूठ का इक रूप है बस — Kush Pandey ' Saarang '
था सब मेरे उन झूठ में "तुम सेे मोहब्बत" आख़िरी पर उस सेे मिलने पर मेरा पहला रहा सच भी यही — Zain Aalamgir

Bahana Shayari for Status

Perfect bahana shayari lines to use as WhatsApp or social media status.

जैसे सोने को तपाने से चमक उठता है मेरा ग़म अश्क बहाने से चमक उठता है — Ramnath Shodharthi
झूठे लोग तो हर भाषा में झूठ ही बोलेंगे चाहे हिन्दी उर्दू हो या फिर अँग्रेज़ी हो — Saarthi Baidyanath
दुश्मनों को भी हम धोखा नहीं देने वाले अगर करेंगे क़त्ल तो भी बता कर करेंगे — Praveen Bhardwaj
अब झूठ सस्ता हो गया बाज़ार में है भीड़ भी — Meem Alif Shaz
यहाँ तो आदमी तन्हा नहीं लेकिन उसी के झूठ ने तन्हा किया उस को — Meem Alif Shaz
लाखों रवायत तोड़ कर निकला था उस की आँख से उस मर्द की आँखों का आँसू झूठ हो सकता नहीं — anupam shah
हमारे दोस्त हम सेे कब के दूर हो गए ज़माना झूठ कहता है के पास है सभी — Ankit Jha
अगर मौका मिला तो एक दिन अख़बार देखेंगे सियाही में है कितनी झूठ की मिक़दार, देखेंगे — Prashant Sitapuri

Bahana Shayari Captions

Creative captions based on bahana shayari for Instagram and social sharing.

उस ने मुझ को फ़ोन किया था जब इक दिन मैं ने माँ से झूठ कहा था पहली बार — Sanskar Shrivastav
मैं अपने एक दोस्त को ये कहते थक गया ऐ दोस्त हिज्र ठीक है धोखा सही नहीं — Prashant Sitapuri
झूठ कह दे ख़्वाब में तू आएगी इस बहाने नींद तो आ जाएगी — Prince Jhankra
तुम मुझ को मेरे अपने नईं लगते हो तुम सेे छल की ही आस लगी रहती है — Devansh gupta
मैं भुला दूँगा उसे कुछ वक़्त में बस इक ज़माना हो रहा ये झूठ बोले — Pushkar Tripathi
झूठ कहते हैं जान हाज़िर है कोई मरता नहीं मुरव्वत में — Tarique Jamal
कभी मुफ़लिस की बस्ती से गुज़र कर देख इक बारी सियासत में यहाँ अब कौन कहता छल नहीं होगा — Sandeep dabral 'sendy'
मरीज़-ए- इश्क़ से उस का हाल मत पूछा करो तुम तबस्सुम लब-कुशा लहजा, झूठ होगा ठीक ही हूँ — A R Sahil "Aleeg"

FAQs

You can use bahana shayari when you want to express hidden emotions, indirect feelings, or situations where excuses play a role in relationships or life.
Yes, bahana shayari is often connected to love and heartbreak, as people frequently use excuses to hide true emotions in such situations.
Absolutely, short and relatable bahana shayari works well as WhatsApp status to subtly express feelings without being direct.
Bahana shayari focuses on excuses or indirect expressions, while jhooth shayari directly revolves around lies and deception.
Yes, bahana shayari is available in Hindi, English, and sometimes Hinglish, depending on the style and audience preference.
People read bahana shayari to connect with emotions they cannot express openly, especially when feelings are hidden behind excuses or silence.