कोई भी चाल मेरे हक़ में नहीं

सूरत-ए-हाल मेरे हक़ में नहीं

वो गुज़श्ता दिनों मुयस्सर था
ये मह-ओ-साल मेरे हक़ में नहीं

गर्दिश-ए-बख़्त का तसल्लुत है
कुछ भी फ़िलहाल मेरे हक़ में नहीं

कैसे ख़ुशियाँ मनाऊँ तेरे बग़ैर
ईद-ए-शव्वाल मेरे हक़ में नहीं

— Meem Maroof Ashraf

More by Meem Maroof Ashraf

Other ghazal from the same pen

See all from Meem Maroof Ashraf →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling