बहुत संयम बरतना पड़ रहा है
तुम्हारे बिन जो रहना पड़ रहा है
ये रस्ता तो उचित बिलकुल नहीं है
क़दम लेकिन उठाना पड़ रहा है
कि जब से प्रेम हम ने कर लिया है
निरंतर दर्द सहना पड़ रहा है
तुम्हारे वास्ते चिंतित बहुत हैं
हमें अफ़सोस कहना पड़ रहा है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Meem Maroof Ashraf
our suggestion based on Meem Maroof Ashraf
As you were reading Afsos Shayari Shayari