मोहब्बत करने वालों का यही अंजाम होता है

तड़पना उन की क़िस्मत में तो सुब्ह-ओ-शाम होता है

हमेशा के लिए दुनिया में दो दिल मिल नहीं सकते
नज़र मिलना जुदाई का ही इक पैग़ाम होता है

न दिल में चैन है हम को न रातों को क़रार आए
बता दे कोई दुनिया में कहाँ आराम होता है

मिरी बर्बादियाँ भी देख लीं तुम ने जहाँ वालो
जो करता है मोहब्बत वो यूँ ही नाकाम होता है

— Raja Mehdi Ali Khan

More by Raja Mehdi Ali Khan

Other ghazal from the same pen

See all from Raja Mehdi Ali Khan →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling