Naqab Shayari - Hidden truths, fake faces, and emotions behind masks

Naqab shayari explores the hidden layers of human emotions and the masks people wear in everyday life. It reflects on fake smiles, hidden truths, and the contrast between what is shown and what is felt inside. Perfect for expressing thoughts about deception, identity, and unspoken realities.

What is Naqab Shayari?

Naqab Shayari is a form of poetry that talks about hidden faces, fake identities, and the emotions people conceal behind a mask. It highlights the contrast between outer appearance and inner truth.

Naqab Shayari in Hindi

Read Naqab Shayari in Hindi that captures hidden faces, fake smiles, and real emotions behind the mask.

भुला के दूल्हा जिसे बैठता है मंडप में वो चेहरा आख़िरी फेरे में याद आता है — Shanawar Kiratpuri
चादर की इज़्ज़त करता हूँ और पर्दे को मानता हूँ हर पर्दा पर्दा नइँ होता इतना मैं भी जानता हूँ — Ali Zaryoun
शदीद गर्मी में कैसे निकले वो फूल-चेहरा सो अपने रस्ते में धूप दीवार हो रही है — Shakeel Jamali
अच्छे हो कर लौट गए सब घर लेकिन मौत का चेहरा याद रहा बीमारों को — Shariq Kaifi
कोई चेहरा किसी को उम्र भर अच्छा नहीं लगता हसीं है चाँद भी, शब भर मगर अच्छा नहीं लगता — Munawwar Rana
इक गुल के मुरझाने पर क्या गुलशन में कोहराम मचा इक चेहरा कुम्हला जाने से कितने दिल नाशाद हुए — Faiz Ahmad Faiz
उम्र गुज़री उस का चेहरा देखते और जी लेते तो दुनिया देखते — Vipul Kumar
बे-ख़ुदी बे-सबब नहीं 'ग़ालिब' कुछ तो है जिस की पर्दा-दारी है — Mirza Ghalib
उसे यूँँ चेहरा-चेहरा ढूँढ़ता हूँ वो जैसे रात-दिन सड़कों पे होगा — Shariq Kaifi

If you relate to hidden truths, explore raaz shayari for deeper emotional expressions.

Naqab Shayari on Life

Discover how Naqab Shayari reflects the reality of life where people often hide their true selves behind masks.

तू ने ये क्या ग़ज़ब किया मुझ को भी फ़ाश कर दिया मैं ही तो एक राज़ था सीना-ए-काएनात में — Allama Iqbal
दरवाज़े के अंदर इक दरवाज़ा और छुपा हुआ है मुझ में जाने क्या क्या और — Rajesh Reddy
मैं तो 'मुनीर' आईने में ख़ुद को तक कर हैरान हुआ ये चेहरा कुछ और तरह था पहले किसी ज़माने में — Muneer Niyazi
तेरा लिक्खा जो पढ़ूँ तो तेरी आवाज़ सुनूँ तेरी आवाज़ सुनूँ तो तेरा चेहरा देखूँ — Bhaskar Shukla
क्यूँँ इक तरफ़ निगाह जमाए हुए हो तुम क्या राज़ है जो मुझ से छुपाए हुए हो तुम — Shakeel Badayuni
अल्लाह अल्लाह हुस्न की ये पर्दा-दारी देखिए भेद जिस ने खोलना चाहा वो दीवाना हुआ — Arzoo Lakhnavi
जवाँ होने लगे जब वो तो हम से कर लिया पर्दा हया यक-लख़्त आई और शबाब आहिस्ता आहिस्ता — Ameer Minai
वो एक राज़ जो मुद्दत से राज़ था ही नहीं उस एक राज़ से पर्दा उठा दिया गया है — Aziz Nabeel
सभी से राज़ कह देता हूँ अपने न जाने क्या छुपाना चाहता हूँ — Shariq Kaifi
उतर गया है चेहरा तेरे जाने से लॉक नहीं खुलता है अब मोबाइल का — Tanoj Dadhich

For a broader perspective on life’s hidden struggles, read zindagi shayari .

Naqab Shayari on Love and Relationships

Explore shayari about fake love, hidden intentions, and masked emotions in relationships.

चेहरा देखें तेरे होंट और पलकें देखें दिल पे आँखें रक्खें तेरी साँसें देखें — Tehzeeb Hafi
हमारे सीने पे उँगलियों से तुम अपना चेहरा बना रहे थे तुम्हें कुछ उस की ख़बर नहीं थी हमारे दिल में जो चल रहा था — Nadim Nadeem
इतना प्यारा है वो चेहरा कि नज़र पड़ते ही लोग हाथों की लकीरों की तरफ़ देखते हैं — Nadir Ariz
रूहों के पर्दा-पोश गुनाहों से बे-ख़बर जिस्मों की नेकियाँ ही गिनाता रहा हूँ मैं — Jaun Elia
कुछ ने आँखें कुछ ने चेहरा देखा है सब ने तुझ को थोड़ा थोड़ा देखा है — Tousief Tabish
घूमता रहता है हर वक़्त मेरी आँखों में एक चेहरा जो कई साल से देखा भी नहीं — Riyaz Tariq
यूँँ बे-तरतीब ज़ख़्मों ने बताया राज़ क़ातिल का सलीक़े से जो मेरा क़त्ल गर होता तो क्या होता — Vikram Gaur Vairagi
किसी के झूठ से पर्दा हटाकर हमारा सच बहुत रोया था उस दिन — Shadab Asghar

If love feels deceptive, you may also connect with dhokha shayari .

Naqab Shayari with Meaning

Understand the deeper meaning behind Naqab Shayari that reveals hidden truths and real emotions.

दर्द चेहरा पहन के आया था तेरा चेहरा था सो क़ुबूल किया — Aslam Rashid
तुम तो सर्दी की हसीं धूप का चेहरा हो जिसे देखते रहते हैं दीवार से जाते हुए हम — Nomaan Shauque
बरसों बा'द दिखा चहरा तो समझे हम कैसे इक तस्वीर पुरानी होती है — Shriyansh Qaabiz
वो एक ही चेहरा तो नहीं सारे जहाँ में जो दूर है वो दिल से उतर क्यूँँ नहीं जाता — Nida Fazli
हम ऐसों को बना कर के ख़ुदा उकता गया था फिर तेरी आँखें बना डाली तेरा चेहरा बना डाला — Ankit Maurya
चाँद चेहरा ज़ुल्फ़ दरिया बात ख़ुशबू दिल चमन इक तुम्हें दे कर ख़ुदा ने दे दिया क्या क्या मुझे — Bashir Badr
सब ने माना मरने वाला दहशत-गर्द और क़ातिल था माँ ने फिर भी क़ब्र पे उस की राज-दुलारा लिक्खा था — Ahmad Salman

To explore similar hidden emotions, check out jhooth shayari .

Naqab Shayari on Truth and Lies

Read poetic lines that highlight the battle between sach and jhooth behind every masked face.

ये गहरा राज़ है इस का बदन को खा ही जाती है मोहब्बत पाक होकर भी हवस तक आ ही जाती है — ALI ZUHRI
इस दौर में इंसान का चेहरा नहीं मिलता कब से मैं नक़ाबों की तहें खोल रहा हूँ — Moghisuddin Fareedi
तब्दीलियों का नश्शा मुझ पर चढ़ा हुआ है कपड़े बदल रहा हूँ चेहरा बदल रहा हूँ — Alam Khursheed
मुझे दिखता नहीं आईने में अपना चेहरा इक तुझे ढूँढ़ने में ख़ुद को भी खोया है बहुत — Amaan Pathan
अव्वल तो तेरी दोस्ती पर शक नहीं कोई और दूसरा ये मुझ को तेरे राज़ पता हैं — Tanoj Dadhich
देखने के लिए सारा आलम भी कम चाहने के लिए एक चेहरा बहुत — Asad Badayuni
तुम सब समझ चुके हो नहीं राज़ ये कोई क्यूँ देखने लगे हैं तुम्हें तिश्नगी से हम — Amaan Pathan
किसी को ढूँडते हैं हम किसी के पैकर में किसी का चेहरा किसी से मिलाते रहते हैं — Alam Khursheed
पाँव साकित हो गए 'सरवत' किसी को देख कर इक कशिश महताब जैसी चेहरा-ए-दिलबर में थी — Sarvat Husain

For more thoughts on truth versus illusion, visit sach shayari .

2 Line Naqab Shayari

Short and impactful 2 line Naqab Shayari perfect for quick emotional expression.

तुम्हें भी दिखेगा कभी शाह का असली चेहरा तुम्हारी भी आँखों से पट्टी हटेगी किसी दिन — Haresh Vanza
तू अकेला है बंद है कमरा अब तो चेहरा उतार कर रख दे — Sheen Kaaf Nizam
तू ही इक शख़्स है क़िस्से में अलावा मेरे तुझ से भी राज़ छुपाया तो कहाँ खोलूँगा — Mumtaz Gurmani
सब के शानों पे एक चेहरा था जिन पे सूरत बनी हुई थी मेरी — Anjum Saleemi
तेरे चेहरे को लिखूँ चाँद या फिर चाँद को चेहरा मेरी रातें इसी उलझन में सारी बीत जातीं हैं — Shakir Dehlvi
अभी तक मैं अगर उस के दिल से उतरा नहीं फिर मेरे लिए तो इस सेे ज़्यादा कुछ बुरा नहीं एक जैसे सात चेहरे तो मुमकिन है लेकिन मिरे ख़याल से तुम जैसा कोई दूसरा नहीं वो रूठके अगर चाहती है ,, मैं मनाऊं उसे तो फिर ये प्यार है उस का ,, नख़रा नहीं महोब्बत करना चाहते हो करो शौक़ से करो मियाँ मैं कहता हूँ इस में कुछ भी बुरा नहीं मिरे दोस्त ये किस की तस्वीर उठा लाए हो ये सूट तो उसी का है, मगर चेहरा नहीं मैं इश्क़ के मोहल्ले में गया था तन्हाई बहुत थी ये तो अच्छा हुआ मैं ज़्यादा दिन ठहरा नहीं "करन" तुम मोहब्बत में पूरे पागल हो जाओगे ये सारी दुनिया का शिकवा है सिर्फ़ मेरा नहीं — karan singh rajput
तअज्जुब उन को है क्यूँँ मेरी ख़ुद-कलामी पर हर आदमी का कोई राज़-दाँ ज़रूरी है — Sagheer Malal
उन को डर है कि कोई राज़ न खुल जाए कहीं और मुझ में वो तलब है कि कोई सच न दबे — Haresh Vanza
है हुसूल-ए-आरज़ू का राज़ तर्क-ए-आरज़ू मैं ने दुनिया छोड़ दी तो मिल गई दुनिया मुझे — Seemab Akbarabadi
इस तरह के लब कौन तराशेगा दोबारा इस तरह का चेहरा तो किसी का नहीं बनना — Aamir Sohail
पर्दा उठा कर देखा उसे तब हुआ मालूम इक चाँद ज़मीं पर भी है कल शब हुआ मालूम — Dharmesh Solanki

Short Naqab Shayari

Simple and concise Naqab Shayari that captures hidden emotions in just a few words.

लम्हा-ए-फुर्कत टल गया होता अगर दिखता जभी मुड़ 'ज़ैन' तब लम्हा-ए-चेहरा ग़मज़दा का देखता — Zain Aalamgir
मेरा चेहरा नहीं बताता है दोस्त अंदर से मैं भी टूटा हूँ — Prashant Sitapuri
जो देख ली सूरत कहीं पहली जब मुलाक़ात में जैसे हुआ चेहरा मुझे वो हिफ़्ज़ आयत की तरह — Zain Aalamgir
क़ब्र मेरी थी मगर नाम तेरा था उस पर राज़-ए-दिल संग-तराशों को बताया किस ने — Saarthi Baidyanath
मैं मुसव्विर की कला को एकटक तकता रहा रंग कुछ था और चेहरा कुछ बयाँ करता रहा — Achyut Amogh
ग़मगीन चेहरा देख आया मैं समुंदर में कहीं दुख ये निखरता और भी पिछली दफ़ा से देख जब — Zain Aalamgir
देखने को फिर मिलेगा तेरा चेहरा सोच कर ये फिर गली से तेरी गुजरे — Prashant Sitapuri
मैं तेरा चेहरा बनाता हूँ पानी पे जब जानाँ देख मुझे तब लोग इक पगला दीवाना कहते हैं — Shashank Shrivastava

Naqab Shayari for WhatsApp Status

Express hidden truths and fake smiles with Naqab Shayari crafted for WhatsApp status.

कम देखता हूँ आईने में चेहरा अपना तब से मैं जब से कहा है तू ने ये सूरत नहीं अच्छी मेरी — karan singh rajput
घूमता है वो आईना ले कर पास जिस के न ख़ुद का चेहरा है — Saarthi Baidyanath
परतों दर परतों में चेहरा खोलेंगे धीरे धीरे दिल अब सब का टूटेगा — Khalid Azad
चेहरा तेरा और उस पे हसीन ये आँखें जैसे चाँद पे रौशन दो दीए हो — BR SUDHAKAR
बचाई है अब क्या तू मेरे लिए तू ने सर से पर्दा गिराया बहुत — Umrez Ali Haider
सारी हक़ बातों से पर्दा उठ गया क्या वहम क्या ख़ुश-फ़हम, सब कुछ ख़तम — Ashraf Ali
तेरे हाथों की मेहन्दी से रंजिश मुझे देख उस में है चेहरा किसी और का — Santy sharma
ये आफ़ताब-ओ-क़मर कहकशाँ ख़ुदा की क़सम तुम्हारे चेहरा-ए-अनवर से नूर लेते हैं — Shajar Abbas
हुस्न की मत नुमाइश किया कीजिए यूँँ न बे-पर्दा छत पर दिखा कीजिए — Zafar Siddqui
उस की बातें याद नहीं , चेहरा भी हम भूल चुके हैं अब उस लड़की की तस्वीर हटा सकते हो कमरे से — Surya Tiwari

Naqab Shayari Captions for Instagram

Perfect Naqab Shayari captions to express masked emotions and subtle truths on Instagram.

कई अर्से महीने बीतने के बा'द आया है तेरा चेहरा मुझे कैसे न जाने याद आया है — Aniket sagar
बे-दर्द सियासत ने ज़हनों पर कैसा पर्दा डाल दिया हम डूब रहे हैं दलदल में और देख रहे आतिशबाज़ी — Amaan Javed
खेल का हिस्सा थे जब तक खेल बस इक खेल था राज़ सारे खुल गए जब मैं तमाशाई हुआ — shahnawaaz khan
इन आँखों को ताजमहल क्या भाएगा इन आँखों ने उस का चेहरा देखा है — Ravi 'VEER'
तेरी आँखों में कोई देख न ले चेहरा मेरा मेरे चेहरे पे तेरा नाम न पढ़ ले कोई — Ajay Pahadiya
राज़ खुलता है घर जलाने को घर कभी आग से नहीं जलता — gaurav saklani
कही है बात मैं ने भी सभी प्यारी मगर फिर भी जिसे देखो तेरी आँखें, तेरा चेहरा ही पढ़ता है — Alankrat Srivastava
कॉलेज में उस का मुझे चेहरा न दिखे जो मेरी कोई इक क्लास भी अच्छी नहीं जाती — karan singh rajput
अब किसी का ख़ूब-सूरत चेहरा देखूँ मैं अगर तो सोचता हूँ कितना उस का हिज्र प्यारा उम्दा होगा — Yogamber Agri
कितने राज़ हसीं वो खोलें जब ग़ुस्से में मुझ सेे बोलें — Reshma Shaikh

FAQs

You can use Naqab Shayari when expressing feelings about deception, fake relationships, or when you want to reveal hidden truths through poetic words.
Yes, Naqab Shayari often overlaps with themes of dhokha and betrayal, as both involve hidden intentions and false appearances.
Absolutely, Naqab Shayari works well for Instagram captions, WhatsApp status, and posts where you want to express subtle truths or hidden emotions.
It expresses emotions like mistrust, realization, hidden pain, fake happiness, and the discovery of someone's true nature.
Not always. While it often focuses on deception and hidden pain, it can also reflect self-awareness and the courage to see beyond illusions.
Yes, Naqab Shayari is available in Hindi, English, and sometimes Hinglish, making it accessible for different audiences.