प्यार मोहब्बत में तड़पाना शामिल है
दुख में भी थोड़ा मुस्काना शामिल है
उन आवाज़ों से मुझको डर लगता है
जिन
में लोगों का चिल्लाना शामिल है
मेरे दुश्मन तो मेरे ही अपने हैं
और यारों में इक बेगाना शामिल है
फूलों का जीवन तो खिलना है लेकिन
उस
में भी उनका मुरझाना शामिल है
वो सच्चाई सच कैसे होगी आख़िर
जिस
में थोड़ा सा अफ़साना शामिल है
वैसे उसके ढेरों आशिक़ होंगे ही
पर उन सब में इक दीवाना शामिल है
Read Full