deewaanon ko deewaanon se kya matlab | दीवानों को दीवानों से क्या मतलब

  - Sanskar 'Sanam'

दीवानों को दीवानों से क्या मतलब
बाग़ों को इन वीरानों से क्या मतलब

हम तो सच्चा 'इश्क़ निभाने वाले हैं
हमको झूठे अफ़सानों से क्या मतलब

हम हैं वो जो नशा चाय का करते हैं
हम जैसों को मयखानों से क्या मतलब

वो जिनके अपने ही उन सेे रूठे हों
उन लोगों को बेगानों से क्या मतलब

जो जनता को कुछ भी नहीं समझते हैं
जनता को उन सुलतानों से क्या मतलब

मात-पिता को बोझ समझते हैं अपने
मुझको ऐसे इंसानों से क्या मतलब

  - Sanskar 'Sanam'

Political Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sanskar 'Sanam'

As you were reading Shayari by Sanskar 'Sanam'

Similar Writers

our suggestion based on Sanskar 'Sanam'

Similar Moods

As you were reading Political Shayari Shayari