Kanta Shayari - Poetic Verses Reflecting Pain and Challenges

Discover a meaningful collection of Kanta Shayari that beautifully symbolizes life’s struggles, pain, and resilience. These poetic lines use the metaphor of a thorn (kanta) to express hardships and the strength to overcome them.

Best Kanta Shayari on Pain and Struggles

उलटे सीधे सपने पाले बैठे हैं सब पानी में काँटा डाले बैठे हैं — Shakeel Jamali
न हम-सफ़र न किसी हम-नशीं से निकलेगा हमारे पाँव का काँटा हमीं से निकलेगा — Rahat Indori
काँटा सा जो चुभा था वो लौ दे गया है क्या घुलता हुआ लहू में ये ख़ुर्शीद सा है क्या — Ada Jafarey
बुरी सरिश्त न बदली जगह बदलने से चमन में आ के भी काँटा गुलाब हो न सका — Arzoo Lakhnavi
हुस्न बला का क़ातिल हो पर आख़िर को बेचारा है इश्क़ तो वो क़ातिल जिस ने अपनों को भी मारा है ये धोखे देता आया है दिल को भी दुनिया को भी इस के छल ने खार किया है सहरा में लैला को भी — Jaun Elia
डरा-धमका के तुम हम सेे वफ़ा करने को कहते हो कहीं तलवार से भी पाँव का काँटा निकलता है — Munawwar Rana
माना कि इस ज़मीं को न गुलज़ार कर सके कुछ ख़ार कम तो कर गए गुज़रे जिधर से हम — Sahir Ludhianvi
ये काँटे, ये धूप, ये पत्थर इनसे कैसा डरना है राहें मुश्किल हो जाएँ तो छोड़ी थोड़ी जाती हैं — Subhan Asad

Heart Touching Kanta Shayari in Hindi

ये धोखे देता आया है दिल को भी दुनिया को भी इस के छल ने खार किया है सहरा में लैला को भी — Jaun Elia
एक तितली से वा'दा है सो गुलशन में, ग़लती से भी ख़ार नहीं देखूँगा मैं (ख़ार- काँटे ) — Darpan
तुम्हारे दिल की चुभन भी ज़रूर कम होगी किसी के पाँव का काँटा निकाल कर देखो — Kunwar Bechain
पैर के छालों में चुभते हैं हजारों काँटे फूल तब बाग में शायान हुआ करते हैं — Aves Sayyad
ख़ूब-सूरत चेहरे यूँँ हीं हिजाब में नहीं होते बेवजह काँटे यूँँ हीं गुलाब में नहीं होते — Kumar Rishi
इक ख़ार क्या चुभा है के पगला गए जनाब पौधा गुलाब का था वो कहने लगे बबूल — Aqib khan
वो ख़ार ख़ार है शाख़-ए-गुलाब की मानिंद मैं ज़ख़्म ज़ख़्म हूँ फिर भी गले लगाऊँ उसे — Ahmad Faraz

Emotional Kanta Shayari on Life’s Challenges

दर्द तो सिर में था पैर में क्यूँ उतरा सच कहूँ आज फिर काँटा चुभा होगा — Puneet mishra
बदन पे ओढ़ लिए शूल, पैरहन के लिए शहीद कितने ही गुल हो गए चमन के लिए — Shakl e Alfaaz
फूलों की हिफ़ाज़त में लगा दीजिए मुझ को कांटा हूँ मेरा हक़ है मेरा काम यही है — Ramnath Shodharthi
भला वो फूल कैसे बन सकेगा जो काँटा है वो काँटा ही रहेगा — Saarthi Baidyanath
फूल पर काँटे नहीं मौजूद बनने को रुकावट है रहा ज़िम्मा सुरक्षा का हमेशा उन सभी पर — Zain Aalamgir
रात दिन चूमते हो फूलों को मुझ में काँटे लगे हुए हैं क्या — Ramnath Shodharthi
फूल बनना पड़ा काँटों को समझने के लिए कांटा बनना पड़ा फूलों को समझने के लिए — Ramnath Shodharthi

Beautiful Kanta Shayari in Urdu

जिन की मंज़िल गुलाब होती है उन की राहों में ख़ार होते हैं — Parvez Zaami
निगाह-ए-ख़ार में हम ख़ार बनके चुभने लगे गुल-ए-चमन पे लिखी जब से शा'इरी हमनें — Shajar Abbas
आह! दिल से निकल के आती है जब भी चुभता है काँटा पाँव में — Shajar Abbas
बाग से हर बार केवल फूल ही हम ने चुने और काँटे, और तीखे, और तीखे हो गए — Arihant jain
बड़ी शिद्दत से दुनिया राहों में काँटे बिछाती है बड़े आराम से हम चुभती नोकें तोड़ लेते हैं — Ajeetendra Aazi Tamaam
सच है, ख़ार-ए-चमन हूँ मैं, पास क्यूँ आ गए हो तुम मैं तो शबनम की ख़ातिर दामन ये फैला नहीं सकता — A R Sahil "Aleeg"

Short Kanta Shayari for Instagram Captions

एक गुल ने भी चुभोया है बहुत ख़ार मुझे क्या सितम है, उसी से हो गया है प्यार मुझे — Paheli
चमन में जब भी गुलाब को हम निगाह-ए-उल्फ़त से देखते हैं तो ख़ार सारे हमारी जानिब निगाह-ए-नफ़रत से देखते हैं — Shajar Abbas
तुम को क्या बस पानी देना है गमलों में तितली से पूछो काँटा कैसा होता है — Rohit Gustakh
पहले लहू से दिल का पलेवा किया मेरे फिर उस पे बे-वफ़ाई के काँटे उगाए हैं — Shajar Abbas
हमें गुलशन से गुल की आरज़ू थी मुसलसल खार मिलते जा रहे हैं — Irshad 'Arsh'
इक नज़र देखने की देरी है खार को तुम गुलाब कर दोगी — Tarique Jamal

Poetic Kanta Shayari on Resilience and Hope

फूल से अब मिरी दोस्ती यार है दुख यही है तिरी दोस्ती खा़र है — Vaseem 'Haidar'
ख़ार चुभते देखें हों जिस ने पिता के पैर में शख़्स वो ही ज़िन्दगी में ख़ाक-ज़ादा होता है — Nakul Singh
हर मछली को फाँस सके तू तेरे बस की बात नहीं तेरे हाथ में इक काँटा है उस में सरापा काँटा है — A R Sahil "Aleeg"
मिरे हर पाँव में काँटा रहा है मगर मेरा सफ़र चलता रहा है — Meem Alif Shaz
दूर से तो राह आसाँ सी लगी जब चले, काँटे चुभे पैरों तले — Hemant Sakunde
काँटे ही आते रहे इस ज़िंदगी की राह में ज़ख़्म हम खाते रहे और याद तुम आते रहे — Divya 'Kumar Sahab'
दर्द क्या है, तुझे क्या पता दर्द क्या पैर में तेरे काँटा चुभा है कभी — Meem Alif Shaz

Kanta Shayari on Love and Heartbreak

क़ब्ज़ा अज़ल से इश्क़ पे है ख़ार-ज़ार का बंजर ज़मीं पे दिल की उगाया भी क्या करें — A R Sahil "Aleeg"
दिल वो बंजर ज़मीन है जिस पर हिज्र के ख़ार उगते रहते हैं — Shajar Abbas
तेरी तल्ख़ ज़बानी भूल न पाए हम या'नी दिल में काँटा चुभता रहता है — Meem Alif Shaz
इस लिए ख़ार आए हिस्से में लोग फूलों को रौंद कर गुज़रे — shampa andaliib
मुझ को ज़ुल्म ओ सितम से है मारा गया फूल को ख़ार से यूँँ सँवारा गया — Samar
ग़मों के जो धँसे हैं ख़ार दिल में बहुत पहले से हैं ये यार दिल में — Sanjay shajar
पहले जीभ में काँटा गाड़ा जाएगा बा'द में इत्मीनान से काटा जाएगा — Aatish Indori

Thoughtful Kanta Shayari on Life’s Lessons

पाँव से काँटा जब हम निकालेंगे 'शाज़' लोग आएँगे तब देखने के लिए — Meem Alif Shaz
फूल हूँ ख़ार बनाने पे तुली है दुनिया मुझ को बेकार बनाने पे तुली है दुनिया — Daqiiq Jabaalii
इंसाँ के रग से ख़ूँ बहाए जिस ने कल डर तक न थी चेहरे पे उस ख़ूँ-ख़ार के — Shams Amiruddin
वही बातें उन्हें लगने लगी हैं शूल के जैसी वही बातें, जो उन को इब्तिदा में फूल लगती थीं — Mohit Subran
आप ने ख़ार को तवज्जोह दी जब कि हम ने गुलाब भेजा था — Sohil Barelvi

Inspirational Kanta Shayari on Overcoming Hardships

भले किसी के भी लिए मैं रस्ता नइँ बना मगर किसी के रास्ते में काँटा नइँ बना — Irshad Siddique "Shibu"
फूल ने ख़ार से ये सिफ़ारिश की है हल्के से चुभना मुझ को गुज़ारिश की है — arjun chamoli
हर रंग देखे मैं ने उस गुल-ख़ार के जितने चुराए रंग लब से यार के — Shams Amiruddin
सूख के काँटा हुआ है दिल किसी की चाह में दिल कि पहले जो गुलाबों की तरह रखता था मैं — Shubhangi Bharti
मुझे कोई भी काँटा जब दिखे नहीं मेरे लिए निराश होता हूँ वो खो गए कहीं मेरे लिए — arjun chamoli
देख कर चलना गर जो आ जाता मेरे क़दमों में काँटे कब चुभते — Kumar Aryan
काँटा नहीं दिखा है मुझे राह में कहीं या तो वो भूल जाते हैं या याद मैं नहीं — arjun chamoli
गुलाब हाथ में देकर मैं ख़ार माँगूँगा कुछ ऐसे ही मेरे हिस्से का प्यार माँगूँगा — Arbab Shaz

Kanta Shayari on Strength and Perseverance

उस ने ही मिलाए हैं गुलाबों में यहाँ ख़ार जीवन की कहानी को इशारों में समेटा — Kumar Kaushal
फूल टूटे तो रौंद डाले गए ख़ार गिरकर भी घाव दे रहे हैं — Praveen Sharma SHAJAR
मेरे ज़ख़्मों को भी नासूर है दरकार सुना है काँटे से काँटा निकलता है — Amit Rajvanshi 'Guru'