गैरों को भी हमने , अपना कर लिया
यानी अपनो से ही झगड़ा कर लिया
ज़िन्दगी कब रास आने वाली थी?
ये तो बस हमने ही सौदा कर लिया
उस ने फ़रमाया, झगड़ना 'इश्क़ है
मैंने भी फिर उस सेे झगड़ा कर लिया
शोर कितना भी हो पर सुनता नहीं
ख़ुद को अब इतना अकेला कर लिया
मैं ने उसका हाल पूछा, उस सेे जब
जाने फिर क्यूँँ उसने पर्दा कर लिया
अपना चेहरा भी दिखाऊँगा नहीं
मैंने भी उस सेे ये वा'दा कर लिया
रूठा था उस सेे, जरा सी बात पर
बोसा देकर उसने, अपना कर लिया
Read Full