poochhte hain vo kab kharaab hue | पूछते हैं वो कब ख़राब हुए

  - Viru Panwar

पूछते हैं वो कब ख़राब हुए
जब मिले उन से तब ख़राब हुए

उस को इक बार भी न चूम सका
इसलिए मेरे लब ख़राब हुए

ये जहान-ए-ख़राब बनने में
साल कितने अरब ख़राब हुए

दोस्ती भूले दुश्मनी भूले
यार मेरे 'अजब ख़राब हुए

'मीर' हो 'जौन' हो या हो 'ग़ालिब'
इस मोहब्बत में सब ख़राब हुए

  - Viru Panwar

More by Viru Panwar

As you were reading Shayari by Viru Panwar

Similar Writers

our suggestion based on Viru Panwar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari