Avinash Joshi

Avinash Joshi

@Avinash_joshi

Avinash Joshi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Avinash Joshi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

7

Likes

42

Shayari
Audios
  • Sher(3)
  • Ghazal(4)

Sher

ज़माने भर में खोजोगे मिलेंगे हम तुम्हें कैसे ज़रा दिल को टटोलो हम वहीं कोने में रहते हैं — Avinash Joshi
हर इक दिन इस ज़माने के कई ज़ुल्मों को सहते हैं फ़रेबी है बहुत दुनिया बड़े अक्सर ये कहते हैं — Avinash Joshi

Ghazal

इल्ज़ाम एक ये है चराग़ों के नाम पर परवाने मर रहे हैं उजालों के नाम पर बेचैनियाँ है बढ़ रहीं मन भी उदास है आती नहीं है नींद भी ख़्वाबों के नाम पर वा'दा किया गया था सितारों की सैर का जुगनू चमक रहे है सितारों के नाम पर है फूल और भी यहाँ ख़ुश्बू लिए मगर बाग़ों में तितलियां है गुलाबों के नाम पर ग़ज़लों में उड़ रही हैं अदब की यूँँ धज्जियाँ क्या-क्या लिए हैं लफ़्ज़ रदीफ़ों के नाम पर दो ग़ज़ ही तुम को चाहिए उतनी ही बस मुझे लड़ते है फिर भी लोग ज़मीनों के नाम पर ख़ामोश हैं कहीं तो कहीं मौत हो गई क्या कुछ नहीं हुआ है रिवाजों के नाम पर — Avinash Joshi
ग़ज़ल मेरी भी अब अक्सर रवानी छोड़ देती है मेरे पन्नों पे ये तेरी निशानी छोड़ देती है हमें मौजूद रखते हैं हमारे लफ़्ज़ लोगों में ये काया ख़ाक हो जाती ज़बानी छोड़ देती है जवानी के नशे में तू ज़रा ये ध्यान में रखना ये चेहरे की चमक इक दिन जवानी छोड़ देती है अदा तेरे तक्कलुम की बहुत दिलकश है मेरी जाँ मेरे अधरों पे ये तेरी कहानी छोड़ देती है उसे मोहतात रखता है तुझे खोने का डर हर पल तभी तो फिर यक़ीं करना दिवानी छोड़ देती है बहुत मुझ को हंसाती है तुम्हारी याद अक्सर ही यही अक्सर मेरी आँखों में पानी छोड़ देती है उसे यारों मेरे अश'आर जाने क्यूँँ नहीं भाते जो उला ठीक से पड़ ले तो सानी छोड़ देती है — Avinash Joshi