Fana Bulandshahri

Fana Bulandshahri

@fana-bulandshahri

Fana Bulandshahri shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Fana Bulandshahri's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

3

Content

5

Likes

69

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

जो मिटा है तेरे जमाल पर वो हर एक ग़म से गुज़र गया हुईं जिस पे तेरी नवाज़िशें वो बहार बन के सँवर गया — Fana Bulandshahri
मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गया बर्क़ सी गिर गई काम ही कर गई आग ऐसी लगाई मज़ा आ गया — Fana Bulandshahri

Ghazal

है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगे सच बताओ के इस चाँदनी रात में किस से वा'दा किया है कहाँ जाओगे देखो अच्छा नहीं ये तुम्हारा चलन ये जवानी के दिन और ये शोख़ियाँ यूँँ न आया करो बाल खोले हुए वर्ना दुनिया में बदनाम हो जाओगे आज जाओ न बेचैन कर के मुझे जान-ए-जाँ दिल दुखाना बुरी बात है हम तड़पते रहेंगे यहाँ रात-भर तुम तो आराम की नींद सो जाओगे पास आओ तो तुम को लगाएँ गले मुस्कुराते हो क्यूँ दूर से देख कर यूँँ ही गुज़रे अगर ये जवानी के दिन हम भी पछताएँगे तुम भी पछताओगे बे-वफ़ा बे-मुरव्वत है इन की नज़र ये बदल जाएँगे ज़िन्दगी लूट कर हुस्न वालों से दिल को लगाया अगर ऐ 'फ़ना' देखो बे-मौत मर जाओगे — Fana Bulandshahri
मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गया बर्क़ सी गिर गई काम ही कर गई आग ऐसी लगाई मज़ा आ गया जाम में घोल कर हुस्न की मस्तियाँ चाँदनी मुस्कुराई मज़ा आ गया चाँद के साए में ऐ मिरे साक़िया तू ने ऐसी पिलाई मज़ा आ गया नश्शा शीशे में अँगड़ाई लेने लगा बज़्म-ए-रिंदाँ में साग़र खनकने लगा मय-कदे पे बरसने लगीं मस्तियाँ जब घटा घिर के आई मज़ा आ गया बे-हिजाबाना वो सामने आ गए और जवानी जवानी से टकरा गई आँख उन की लड़ी यूँँ मिरी आँख से देख कर ये लड़ाई मज़ा आ गया आँख में थी हया हर मुलाक़ात पर सुर्ख़ आरिज़ हुए वस्ल की बात पर उस ने शर्मा के मेरे सवालात पे ऐसे गर्दन झुकाई मज़ा आ गया शेख़-साहब का ईमान बिक ही गया देख कर हुस्न-ए-साक़ी पिघल ही गया आज से पहले ये कितने मग़रूर थे लुट गई पारसाई मज़ा आ गया ऐ 'फ़ना' शुक्र है आज बाद-ए-फ़ना उस ने रख ली मिरे प्यार कि आबरू अपने हाथों से उस ने मिरी क़ब्र पे चादर-ए-गुल चढ़ाई मज़ा आ गया — Fana Bulandshahri