Farhat Shahzad

Farhat Shahzad

@farhat-shahzad

Farhat Shahzad shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Farhat Shahzad's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

9

Likes

55

Shayari
Audios
  • Sher(4)
  • Ghazal(5)

Sher

एक बस तू ही नहीं मुझ से ख़फ़ा हो बैठा मैं ने जो संग तराशा था ख़ुदा हो बैठा — Farhat Shahzad
मेरी बातें हैं सब बातें तुम्हारी मेरा अपना कोई क़िस्सा नहीं है — Farhat Shahzad
देख के जिस को दिल दुखता था वो तस्वीर जला दी हम ने — Farhat Shahzad
ज़िंदगी कट गई मनाते हुए अब इरादा है रूठ जाने का — Farhat Shahzad

Ghazal

हर एक चीज़ है फ़ानी फ़क़त हयात नहीं ब-जुज़ ख़ुदा के किसी को यहाँ सबात नहीं हयात नाम ही तब्दीलियों का है जानाँ बदल गए हो जो तुम भी तो कोई बात नहीं करम है ये मिरे दो एक ख़ास यारों का तबाहियों में मिरी दुश्मनों का हाथ नहीं कि जैसे दिल नहीं सीने में दुख धड़कता है जहाँ भी जाऊँ अलम से कहीं नजात नहीं ग़ज़ब का सिलसिला थमने ही में नहीं आता ज़रा सा प्यार ही माँगा था काएनात नहीं मैं ज़ख़्म ज़ख़्म सही हौसला तो क़ाएम है शिकस्ता-हाल तो हूँ पर ये मेरी मात नहीं चली गई हो जो तुम भी तो क्या गिला तुम से यहाँ तो यूँँ है कि मैं ख़ुद भी अपने साथ नहीं सहर भी घर मिरे 'शहज़ाद' तीरगी लाई क़ुसूर-वार मिरी जान सिर्फ़ रात नहीं — Farhat Shahzad