Manish Pithaya

Manish Pithaya

@manishpithaya1712

Manish Pithaya shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Manish Pithaya's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

19

Likes

22

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

अकड़ को छोड दे बंदे न तेरे काम आएगी तू ज़िंदा है अभी फिर क्यूँँ भला किरदार को भूले — Manish Pithaya
ज़िंदगी तू बदल गई लेकिन हम से क्या हो सका मोहब्बत में — Manish Pithaya
बात गूँगो की समझनी हो अगर उन के हाथों का इशारा देखिए — Manish Pithaya
आज इस संसार में इंसान क्यूँँ दिलगीर है दर-हक़ीक़त ये तकब्बुर पाँव की ज़ंजीर है — Manish Pithaya
ज़माने को ज़रूरत है मोहब्बत की मुरव्वत की मगर हम ने तो नफ़रत के सिवा दिल में रखा क्या है — Manish Pithaya
सदा हो आसरा बस आप का यूँँ कि साँसें बीत जाएँ बंदगी में — Manish Pithaya
तर्जनी पर गिन सज़ा के दिन मेरे तू इक मुझी पर जुर्म का दावा चला है — Manish Pithaya
अना जब छोड़ देगी सारी दुनिया फिर उल्फ़त ही बचेगी आदमी में — Manish Pithaya
अना हिर्स-ओ-हवस नफ़रत दुखी रखते हैं मुझ को गर नहीं समझा हूँ मैं फिर अपने ही ग़म-ख़्वार की बातें — Manish Pithaya
तेरी सिखलाई सँवारे ज़िंदगानी और किरदारों की ये बदले कहानी — Manish Pithaya
मुसलसल हम भटकते तीरगी में न लाते गर हमें तुम रौशनी में — Manish Pithaya
अना हिर्स-ओ-हवस नफ़रत कभी सजने नहीं देंगे सजाया है अगर जीवन मोहब्बत ने सजाया है — Manish Pithaya
एक तो बेदाग़ है सीरत भी उस की और लब पर तिल बड़ा बदमाश उस का — Manish Pithaya
मिटता रहा बदन हस्ती कब रही किसी की साँसें न लड़ सकीं तो मख़्लूक छोड़ आया — Manish Pithaya