तू ही तो सब सेे पास है

तुझ से मेरा हर श्वास है

देखो ख़ुदा ये हर जगह
मौजूद है एहसास है

नूर-ए-हक़ीक़त पा लिया
फिर हर नज़ारा ख़ास है

जब तू मिला तो मिट गई
इस आत्मा की प्यास है

मुझ बे-अदब मग़रूर को
रहम-ओ-करम की आस है

ये इश्क़ हासिल है उसे
जिस का अटल विश्वास है

— Manish Pithaya

More by Manish Pithaya

Other ghazal from the same pen

See all from Manish Pithaya →

Ishq Shayari Collection

Shers of ishq shayari collection.

All Ishq Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling