Trinetra Dubey

Trinetra Dubey

@trinetra

Trinetra Dubey shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Trinetra Dubey's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

3

Content

33

Likes

53

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

उदास है ये मन मेरा तू दूर है कहाँ बता तुझे मैं खोजता हुआ भटक रहा यहाँ वहाँ — Trinetra Dubey
इतना तन्हा हूँ मैं कि क्या बताऊँ बस डर लगता है मुझ को माँ के आँचल में — Trinetra Dubey
कभी भी हिज्र के मारे हुओं को घर नहीं मिलता जिसे शिद्दत से चाहें वो हमें अक्सर नहीं मिलता — Trinetra Dubey
हाल कोई जो पूछे तो ये कहता हूँ मेरी छोड़े आप बताएँ कैसे हैं — Trinetra Dubey
मेरा दिल न जाने किधर बढ़ गया है तुम्हें जबसे देखा नशा चढ़ गया है — Trinetra Dubey
नहीं किसी को लेन देन है हुआ भला है क्या सो अपने ही हिसाब से ये ज़िंदगी जिया करो — Trinetra Dubey
कोई उमीद है अगर यहाँ तो फ़ैसला करो नहीं तो तुम तुरंत ही परिंद को रिहा करो — Trinetra Dubey
है शे'र सुन बजा रहे जो तालियाँ सुनो 'दुबे' ये कह रहे कहो न तुम तिरा कथन कमाल है — Trinetra Dubey
हम दिलों में उतर ही गए आप के शोर है ही मगर आज मन मौन है — Trinetra Dubey
जुदा हुए अभी-अभी ये जान लो सभी अभी है साल ये नया नया तेरा सफ़र कमाल है — Trinetra Dubey
जेब ख़ाली पड़ी और घर जा रहे ऐब ही ऐब अब तो नज़र आ रहे — Trinetra Dubey
निशान जब बना दिया मैं दिल के इस मकान पर पता चला की तीर और चढ़ गए कमान पर — Trinetra Dubey
फ़ोन आधी रात को मैं ने किया वो व्यस्त थी सोच मैं ने भी लिया जो आप सोचे थे कभी — Trinetra Dubey
यूँँ मिलेगी ख़बर आप को एक दिन वो जो लड़का था ना यार वो मर गया — Trinetra Dubey
बदन बना है बर्फ़ का अभी अभी मेरी ओ जाँ तू पास आ गले लगा के सर्दियों को जून कर — Trinetra Dubey
चढ़ा है यूँँ तेरा ही भूत सर मेरे तेरे सिवा न कोहिनूर चाहिए न हूर चाहिए मुझे — Trinetra Dubey
न ज़िन्दगी मिली मुझे न मौत आ रही तुझे बदन मेरे ये हुस्न पर चढ़ा कफ़न कमाल है — Trinetra Dubey
निकल ही रही ईंट घर से मिरे अब जहाँ बन रहा है महल कुछ दिनों से — Trinetra Dubey
एक यार से यारी और दुश्मनी भी है सो कभी कभी दुश्मन ला-जवाब होते हैं — Trinetra Dubey

Ghazal