प्यार मुझ को था मिला मतलब से
यार मुझ को था मिला मतलब से
जेब ख़ाली हुआ तो जाना इक
ख़्वार मुझ को था मिला मतलब से
मतलबी मैं बना तो सीसे में
आर मुझ को था मिला मतलब से
जिस्म को फूल मिला उल्फ़त में
ख़ार मुझ को था मिला मतलब से
जब खड़े हो के लड़ा तो समझा
भार मुझ को था मिला मतलब से
— 100rav















