main jo neendon men bhi kah doon ho jaata hai sachcha she'r | मैं जो नींदों में भी कह दूँ हो जाता है सच्चा शे'र

  - Amaan Pathan

मैं जो नींदों में भी कह दूँ हो जाता है सच्चा शे'र
सोच-समझ कर मगर कहूँगा दिल पर लगने वाला शे'र

अब तक कहता आया था मैं यारों बिल्कुल कड़वा शे'र
सुन कर जिस को दाद मिलेगी आज कहूँगा ऐसा शे'र

पिछले वाले शे'र में यूँँ तो बात कही थी मैंने ख़ूब
हाँ लेकिन उस शे'र से भी 'आला होगा ये वाला शे'र

आज भिड़ेंगे आपस में जब देखेंगे जीतेगा कौन
मेरा सब से हल्का शे'र या तेरा सब से अच्छा शे'र 

मेरी हर इक बात को तुम ने हर-दम हँस कर टाला है
कह तो दूँ मैं तुम पर लेकिन हो न कहीं ये ज़ाया' शे'र

मेरे मिसरे मेरी बातें उलट-पुलट कर पढ़ते हैं
आज तमाम इन नक़्कालों को नज़्र करूँँगा अपना शे'र

आग लगी है साँसों में जब भी छींकूँ अंगार उठे
बातें जब मेरी ऐसी हैं सोचो कैसा होगा शे'र

बात अमान अब हिम्मत पर आई है तो फिर देखेंगे
कौन टिकेगा आख़िर तक तेरा दीवान या मेरा शे'र

  - Amaan Pathan

More by Amaan Pathan

As you were reading Shayari by Amaan Pathan

Similar Writers

our suggestion based on Amaan Pathan

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari