किसी की आँख में आँसू बना के
वो प्यासा रह गया दरिया सुखा के
हमारा दिल दुखाती है वो लड़की
पुराने यार की फ़ोटो दिखा के
पुरानी दुनिया है पर तुम नई हो
चली आओ रहेंगे बच बचा के
अकेला बच गया हूँ इस किनारे
सभी को पार ये दरिया करा के
मोहब्बत नाम से चिढ़ता रहूँगा
गया है वो मुझे ठेंगा दिखा के
तुम्हारा नाम अपनी शा'इरी में
कहूँगा बे-वफ़ा कब तक लगा के
— Anurag Pandey















