तू भले बात बदल और न बतला दुख है

तेरे चेहरे पे लिखा है कोई गहरा दुख है

ये भी मुमकिन है तेरे काम न आऊँ लेकिन
तू मुझे अपना समझ और बता क्या दुख है

साथ रहता था मेरे कितने बरस से दिलकश
फिर मुझे छोड़ गया या-ख़ुदा कैसा दुख है

पहले ये करता रहा टाल-मटोली मुझ से
फिर मेरे दिल ने दबे मन से क़ुबूला दुख है

बात तो हँस के ही करता हूँ, करूँगा हरदम
हाँ ज़रा वक़्त बुरा है अभी माना दुख है

तू मेरा हाथ पकड़ साथ मेरे चल देखें
अपनी क़िस्मत में अभी और भी कितना दुख है

— Gaurav Singh

More by Gaurav Singh

Other ghazal from the same pen

See all from Gaurav Singh →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling