हो जा तन्हा

मुझ सा तन्हा

ख़ुद से बातें
ऐसा तन्हा

तन्हा जलना
बुझना तन्हा

शीशे में भी
दिखना तन्हा

ऐसा टूटा
बिखरा तन्हा

ख़ुश होने पर
हँसना तन्हा

भीड़ में होकर
चलना तन्हा

तकियाँ था
में
सोना तन्हा

ऊपर ख़ुश हूँ
वरना तन्हा

सब का होना
करता तन्हा

सपने के बा'द
उठना तन्हा

जब भी मिलना
मिलना तन्हा

दुनिया सारी
तन्हा तन्हा

घर की छत पर
फिरना तन्हा

जीने की शर्त
मरना तन्हा

देखो 'रोहन'
कैसा तन्हा

— Rohan Hamirpuriya

More by Rohan Hamirpuriya

Other ghazal from the same pen

See all from Rohan Hamirpuriya →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling