nayi ik dost meri jab se aadat ho gaii hai | नई इक दोस्त मेरी जब से आदत हो गई है

  - Lalit Mohan Joshi

नई इक दोस्त मेरी जब से आदत हो गई है
मुझे लगता दुबारा से मोहब्बत हो गई है

मुझे काबिल ज़माने के बनाती जा रही जो
उसी लड़की से मेरी यार सोहबत हो गई है

नहीं मुझको ख़बर बेजान दुनिया की रही अब
उसी लड़की से दुनिया ख़ूबसूरत हो गई है

वही है चाँद तारे और उसको क्या कहूँ मैं
परी मुझको मिली तो अब्र-ए-रहमत हो गई है

'ललित' साहब ये दुनिया को बताते जा रहे फिर
वही लड़की जो उनकी सारी दौलत हो गई है

  - Lalit Mohan Joshi

More by Lalit Mohan Joshi

As you were reading Shayari by Lalit Mohan Joshi

Similar Writers

our suggestion based on Lalit Mohan Joshi

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari