वो जिसको चाहेगा उसको पागल कर देगा - Manoj Devdutt

वो जिसको चाहेगा उसको पागल कर देगा
वो जादूगर सहरा में भी बादल कर देगा

कैद रखा इक दरिया उसने अपनी आँखों में
बाँध नहीं करता जो उसका काजल कर देगा

इतने सारे जानवरों को पाल रही है वो
उसका वश चले तो दुनिया को जंगल कर देगा

जिन कड़वे पेड़ों की छांवो में वो बैठेगा
उन पेड़ों को ऊपर वाला संदल कर देगा

अब उसको सोना दिखलाकर मत उकसाना तुम
वो चाहेगा तो सोने को भी पीतल कर देगा

- Manoj Devdutt
1 Like

More by Manoj Devdutt

As you were reading Shayari by Manoj Devdutt

Similar Writers

our suggestion based on Manoj Devdutt

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari