haraa bhara tha chaman men shajar ukhaad diya | हरा भरा था चमन में शजर उखाड़ दिया

  - Shajar Abbas

हरा भरा था चमन में शजर उखाड़ दिया
हवा ने आज परिंदों का घर उजाड़ दिया

हमारे गाँव में अब लोग हम से डरने लगे
तुम्हारे शहर ने कितना हमें बिगाड़ दिया

हमारे ख़त का ये क़ासिद जवाब लाया है
उन्होंने हाथ में ख़त ले के ख़त को फाड़ दिया

'शजर' मलाल है ये हमको ख़्वार करने में
हमारे यार ने दुश्मन को भी पछाड़ दिया

  - Shajar Abbas

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari