ai badan khwahish-e-saada kya hai | ऐ बदन ख़्वाहिश–ए–सादा क्या है

  - Ankit Yadav

ऐ बदन ख़्वाहिश–ए–सादा क्या है
दर्द है 'इश्क़ है ज़्यादा क्या है

एक लड़की है किताबें दो हैं
सोच फिर मेरा इरादा क्या है

है भरोसे का त'आक़ुब तुमको
मैं तो दिल तोड़ दूँ वा'दा क्या है

पूछती है कि ग़रीबों को यहाँ
उसकी तस्वीर से ज़्यादा क्या है

है तुझे जंग ही दर-पेश अगर
सोच शतरंज में प्यादा क्या है

  - Ankit Yadav

More by Ankit Yadav

As you were reading Shayari by Ankit Yadav

Similar Writers

our suggestion based on Ankit Yadav

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari