KHud se hote begaane ladkon ka dukh | ख़ुद से होते बेगाने लड़कों का दुख

  - A R Sahil "Aleeg"

ख़ुद से होते बेगाने लड़कों का दुख
कोई न समझे दीवाने लड़कों का दुख

हँसते लड़कों पर खुलना है ना-मुमकिन
कोई हो तो पहचाने लड़कों का दुख

पीते पीते पीते पीते टूट गए
झेल न पाए पैमाने लड़कों का दुख

और भी ये मस्ताने से हो जाते हैं
जब लगता है इतराने लड़कों का दुख

मजनूँ राँझा रौंद चुके दश्त-ओ-सहरा
झेल रहे हैं वीराने लड़कों का दुख

छेड़ के क़िस्सा हीर-ओ-लैला का 'साहिल'
बैठ गए ना सुलगाने लड़कों का दुख

  - A R Sahil "Aleeg"

More by A R Sahil "Aleeg"

As you were reading Shayari by A R Sahil "Aleeg"

Similar Writers

our suggestion based on A R Sahil "Aleeg"

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari