itnaa hi to hua hai tujhe dekhne ke baad | इतना ही तो हुआ है तुझे देखने के बाद

  - Kumar Aditya

इतना ही तो हुआ है तुझे देखने के बाद
ख़ुद को भुला दिया है तुझे देखने के बाद

आँखों को उन का गौहर-ए-मक़्सूद मिल गया
हाथों से दिल गया है तुझे देखने के बाद

देखा तुझे तो काट लीं हाथों की उँगलियाँ
कुछ होश कब रहा है तुझे देखने के बाद

  - Kumar Aditya

Similar Writers

our suggestion based on Kumar Aditya

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari