mujh pe ungli utha rahe ho tum | मुझ पे उँगली उठा रहे हो तुम

  - Nityanand Vajpayee

मुझ पे उँगली उठा रहे हो तुम
सच को झूठा बना रहे हो तुम

साफ़-गोई से झूठे जुमले फेंक
मन ही मन मुस्कुरा रहे हो तुम

कर के शिकवे गिले सभी से यहाँ
कैसी साज़िश रचा रहे हो तुम

तुम में रेज़ा तलक न सच का है
फिर भला क्या दिखा रहे हो तुम

मुझ
में मैं अब बचा ही कितना हूँ
नित्य बस टिमटिमा रहे हो तुम

  - Nityanand Vajpayee

More by Nityanand Vajpayee

As you were reading Shayari by Nityanand Vajpayee

Similar Writers

our suggestion based on Nityanand Vajpayee

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari