Aangan Shayari - Ghar ke aangan ki yaadein aur apnapan bhari shayari

Aangan shayari beautifully captures the warmth, memories, and emotions connected to the heart of a home. It reflects childhood moments, family bonds, and the simple joy of sitting in your ghar ka aangan. These verses bring nostalgia, comfort, and a sense of belonging through poetic expressions.

What is aangan shayari?

Aangan shayari is a type of poetry that expresses emotions connected to the home courtyard, symbolizing family warmth, childhood memories, and a sense of belonging.

Aangan Shayari in Hindi

Read aangan shayari in Hindi that captures pure ghar ki yaadein and emotions.

लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में तुम तरस नहीं खाते बस्तियाँ जलाने में — Bashir Badr
अच्छे हो कर लौट गए सब घर लेकिन मौत का चेहरा याद रहा बीमारों को — Shariq Kaifi
कबूतर को पता है घर तुम्हारा मिलेगा छत पे तुम को ख़त हमारा — Aqib Jawed
मैं जंगलों की तरफ़ चल पड़ा हूँ छोड़ के घर ये क्या कि घर की उदासी भी साथ हो गई है — Tehzeeb Hafi
कुछ इस तरह से गुज़ारी है ज़िन्दगी जैसे तमाम उम्र किसी दूसरे के घर में रहा — Ahmad Faraz
मैं तुझ सेे मिलने समय से पहले पहुँच गया था सो तेरे घर के क़रीब आ कर भटक रहा हूँ — Pallav Mishra
इश्क़ कहता है भटकते रहिए और तुम कहते हो घर जाना है — Madan Mohan Danish
तुम्हारी राह में मिट्टी के घर नहीं आते इस लिए तो तुम्हें हम नज़र नहीं आते — Waseem Barelvi
जितनी चाहे पी लो लेकिन ध्यान रहे तुम को घर पहुँचाने वाले अच्छे हों — Shariq Kaifi

For deeper expressions of home, explore ghar shayari as well.

Aangan Shayari on Life

Poetry that connects life lessons with the simplicity of the aangan.

घर के बाहर ढूँढ़ता रहता हूँ दुनिया घर के अंदर दुनिया-दारी रहती है — Rahat Indori
कौन इस घर की देख-भाल करे रोज़ इक चीज़ टूट जाती है — Jaun Elia
कहाँ रोते उसे शादी के घर में सो इक सूनी सड़क पर आ गए हम — Shariq Kaifi
मेरी ख़्वाहिश है कि आँगन में न दीवार उठे मेरे भाई मेरे हिस्से की ज़मीं तू रख ले — Rahat Indori
ऊँचे नीचे घर थे बस्ती में बहुत ज़लज़ले ने सब बराबर कर दिए — Zubair Ali Tabish
उस के इश्क़ में बाल बढ़ाने वालों सुन लो उस के घर वाले तो पैसा देखेंगे — Shaad Imran
सफ़र के बा'द भी ज़ौक़-ए-सफ़र न रह जाए ख़याल ओ ख़्वाब में अब के भी घर न रह जाए — Abhishek shukla

You can also reflect on life through zindagi shayari for broader meaning.

Aangan Shayari on Childhood Memories

Relive bachpan moments and innocent memories spent in the aangan.

हाथ मेरे भूल बैठे दस्तकें देने का फ़न बंद मुझ पर जब से उस के घर का दरवाज़ा हुआ — Parveen Shakir
उस को रुख़्सत तो किया था मुझे मालूम न था सारा घर ले गया घर छोड़ के जाने वाला — Nida Fazli
मैं तुझ से मिलने समय से पहले पहुँच गया था सो तेरे घर के क़रीब आ कर भटक रहा हूँ — Pallav Mishra
ग़म के पीछे मारे मारे फिरना क्या ये दौलत तो घर बैठे आ जाती है — Shakeel Jamali
आइना देख कर तसल्ली हुई हम को इस घर में जानता है कोई — Gulzar
घर से मस्जिद है बहुत दूर चलो यूँँ कर लें किसी रोते हुए बच्चे को हँसाया जाए — Nida Fazli
मैं एक ख़ाना-ब-दोश हूँ जिस का घर है दुनिया सो अपने काँधे पे ले के ये घर भटक रहा हूँ — Pallav Mishra
लोग कहते हैं कि इस खेल में सर जाते हैं इश्क़ में इतना ख़सारा है तो घर जाते हैं — Shakeel Jamali
मेरे ही संग-ओ-ख़िश्त से ता'मीर-ए-बाम-ओ-दर मेरे ही घर को शहर में शामिल कहा न जाए — Majrooh Sultanpuri
वो मेरे घर नहीं आता मैं उस के घर नहीं जाता मगर इन एहतियातों से तअल्लुक़ मर नहीं जाता — Waseem Barelvi

To revisit your early days, read bachpan shayari alongside this.

Aangan Shayari on Family Bond

Feel the warmth of family connections through heartfelt aangan poetry.

शहर गुम-सुम रास्ते सुनसान घर ख़ामोश हैं क्या बला उतरी है क्यूँँ दीवार-ओ-दर ख़ामोश हैं — Azhar Naqvi
सब ज़रूरत का तो सामान है घर में रहिए क्या हुआ गर कोई हलकान है घर में रहिए — Vineet Aashna
अपने हमराह जो आते हो इधर से पहले दश्त पड़ता है मियाँ इश्क़ में घर से पहले — Ibn E Insha
हादसों की ज़द पे हैं तो मुस्कुराना छोड़ दें ज़लज़लों के ख़ौफ़ से क्या घर बनाना छोड़ दें — Waseem Barelvi
क्यूँँ चलते चलते रुक गए वीरान रास्तो तन्हा हूँ आज मैं ज़रा घर तक तो साथ दो — Adil Mansuri
हमारा दिल ज़रा उकता गया था घर में रह रह कर यूँँही बाज़ार आए हैं ख़रीदारी नहीं करनी — Afzal Khan
मुल्क तो मुल्क घरों पर भी है क़ब्ज़ा उस का अब तो घर भी नहीं चलते हैं सियासत के बग़ैर — Zia Zameer
मैं तो क़ाबिल न था उन के दीदार के उन की चौखट पे मेरी ख़ता ले गई — Kausar Siwani
अभी ज़िंदा है माँ मेरी मुझे कुछ भी नहीं होगा मैं घर से जब निकलता हूँ दुआ भी साथ चलती है — Munawwar Rana
ऐसे डरे हुए हैं ज़माने की चाल से घर में भी पाँव रखते हैं हम तो सँभाल कर — Adil Mansuri
बना रक्खी हैं दीवारों पे तस्वीरें परिंदों की वगर्ना हम तो अपने घर की वीरानी से मर जाएँ — Afzal Khan
समझ से काम जो लेता हर एक बशर 'ताबाँ' न हाहा-कार ही मचते न घर जला करते — Anwar Taban

For more emotional bonds, explore rishta shayari as well.

Aangan Shayari with Meaning

Understand deeper emotions and hidden meanings behind aangan shayari.

तेरा घर और मेरा जंगल भीगता है साथ साथ ऐसी बरसातें कि बादल भीगता है साथ साथ — Parveen Shakir
कहाँ तो तय था चराग़ाँ हर एक घर के लिए कहाँ चराग़ मुयस्सर नहीं शहर के लिए — Dushyant Kumar
अजब अंदाज़ से ये घर गिरा है मिरा मलबा मिरे ऊपर गिरा है — Aanis Moin
समझ के आग लगाना हमारे घर में तुम हमारे घर के बराबर तुम्हारा भी घर है — Hafeez Banarasi
एक दुख ये के तू मिलने नहीं आया मुझ सेे एक दुख ये के उस दिन मेरा घर ख़ाली था — Tehzeeb Hafi
समझ के आग लगाना हमारे घर में तुम हमारे घर के बराबर तुम्हारा भी घर है — Hafeez Banarasi
तू परिंदा है किसी शाख़ को घर कर लेगा जो तेरे हिज्र का मारा है किधर जाएगा — Shadab Javed
मेरे घर के तमाम दरवाज़े तुम से करते हैं प्यार आ जाओ — Anwar Shaoor
चराग़ घर का हो महफ़िल का हो कि मंदिर का हवा के पास कोई मसलहत नहीं होती — Waseem Barelvi

You may also like thoughtful life shayari for deeper insights.

2 Line Aangan Shayari

Short and impactful two-line aangan shayari perfect for quick sharing.

इक लड़की है जो इकदम घर जैसी है वो बिल्कुल माँ जैसी बातें करती है — Siddharth Saaz
रेल की सीटी में कैसे हिज्र की तम्हीद थी उस को रुख़्सत कर के घर लौटे तो अंदाज़ा हुआ — Parveen Shakir
यार बिछड़ कर तुम ने हँसता बसता घर वीरान किया मुझ को भी आबाद न रक्खा अपना भी नुक़्सान किया — Ali Zaryoun
वरना तो ये दीवार-ओ-दर लगता है तुम होती हो घर में तो घर लगता है — Bhaskar Shukla
तू अपने घर में मुहब्बत की जीत पर ख़ुश है अभी ठहर के मेरा ख़ानदान बाक़ी है — Siraj Faisal Khan
तू बुझा कर रख गया था जबसे इस दिल के चराग़ हम ने इस घर में नहीं की रौशनाई आज तक — Siddharth Saaz
आ जाए कौन कब कहाँ कैसी ख़बर के साथ अपने ही घर में बैठा हुआ हूँ मैं डर के साथ — Pratap Somvanshi
हमारे घर की दीवारों पे 'नासिर' उदासी बाल खोले सो रही है — Nasir Kazmi

Short Aangan Shayari

Simple and concise aangan shayari filled with warmth and nostalgia.

रोज़ ख़्वाबों में मुझे दिखता तेरा घर काश नींदों में कभी मैं चल भी पाता — Krishnakant Kabk
घर की इस बार मुकम्मल मैं तलाशी लूँगा ग़म छुपा कर मिरे माँ बाप कहाँ रखते थे — Unknown
भटकती फिर रही है आँख घर में तिरी आवाज़ इस को दिख रही है — Himanshu Kiran Sharma
उसे ज़ियादा ज़रूरत थी घर बसाने की वो आ के मेरे दर-ओ-बाम ले गया मुझ से — Farhat Abbas Shah
मौत न आई तो 'अल्वी' छुट्टी में घर जाएँगे — Mohammad Alvi
उन के होने से बख़्त होते हैं बाप घर के दरख़्त होते हैं — Unknown
इन का उठना नहीं है हश्र से कम घर की दीवार बाप का साया — Unknown
कुछ भी नहीं तो पेड़ की तस्वीर ही सही घर में थोड़ी बहुत तो हरियाली चाहिए — Himanshu Kiran Sharma
खटखटाने की कोई ज़हमत ही आख़िर क्यूँ करे इस लिए भी घर का दरवाज़ा खुला रखता हूँ मैं — Tousief Tabish

Aangan Shayari for Status

Perfect aangan shayari lines to share as WhatsApp or Facebook status.

किसी सीने पे आहट दी, किसी काँधे पे सर रक्खा हुए कितने भी बेपरवाह मगर बस एक घर रक्खा — Prashant Beybaar
हटाए थे जो राह से दोस्तों की वो पत्थर मेरे घर में आने लगे हैं — Khumar Barabankvi
प्यार में कैसी थकन कह के ये घर से निकली कृष्ण की खोज में वृषभानु-लली मीलों तक — Kunwar Bechain
एक मुद्दत से हैं सफ़र में हम घर में रह कर भी जैसे बेघर से — Azhar Iqbal
तू है सूरज तुझे मालूम कहाँ रात का दुख तू किसी रोज़ मेरे घर में उतर शाम के बा'द — Farhat Abbas Shah
कभी उस को हम अपनी रूह का पैकर समझते थे बहुत नादान थे मक़्तल को अपना घर समझते थे — Haider Khan
घर आते आते सौदागर हो जाऊँ इतना भी बाज़ार नहीं देखूंगा मैं — Darpan

Aangan Captions for Instagram

Creative captions inspired by aangan vibes for your Instagram posts.

सब सेे अपनापन दिखलाने वाला मैं अपने घर में ग़ैर हुआ हूँ जान लो तुम — Vikas Sahaj
तुम परिंदों से ज़ियादा तो नहीं हो आज़ाद शाम होने को है अब घर की तरफ़ लौट चलो — Irfan Siddiqi
राहों में जान घर में चराग़ों से शान है दीपावली से आज ज़मीन आसमान है — Obaid Azam Azmi
खिड़कियों से झाँकती है रौशनी बत्तियाँ जलती हैं घर घर रात में — Mohammad Alvi
ये परिंदे भी खेतों के मज़दूर हैं लौट के अपने घर शाम तक जाएँगे — Bashir Badr
प्यार की जोत से घर घर है चराग़ाँ वर्ना एक भी शम्अ' न रौशन हो हवा के डर से — Shakeb Jalali

FAQs

Yes, aangan shayari works beautifully as captions or status updates, especially when sharing nostalgic or family-related moments.
It often expresses nostalgia, love for home, childhood memories, simplicity, and emotional attachment to one's roots.
Not necessarily. While it often reflects rural imagery, aangan shayari can represent any home space that holds emotional value.
Aangan shayari focuses specifically on the courtyard or open space of a home, while ghar shayari covers the broader concept of home and family life.
People enjoy it because it brings back comforting memories of childhood, family bonding, and peaceful moments spent at home.
Yes, aangan shayari is available in Hindi, English, and sometimes Hinglish, making it accessible to a wider audience.