ye vo shay hai jo bahut hi kharaab hoti hai | ये वो शय है जो बहुत ही ख़राब होती है

  - Nityanand Vajpayee

ये वो शय है जो बहुत ही ख़राब होती है
कौन कहता है कि ये लाजवाब होती है

किसने पीकर इसे पाई हैं ज़न्नतें बोलो
ये जहन्नुम से भी बदतर 'अज़ाब होती है

डूबती क्यूँ हैं नई नस्लें जाम में अक्सर
ये कहाँ 'इश्क़ का दिलकश लुबाब होती है

तुझको पीना है तो आँखों से पी लिया कर यार
'इश्क़ को हुस्न ही बेहतर शराब होती है

'नित्य' दिल खोल तलफ़्फ़ुज़ में बाँध ले इसको
शाइरी हुस्न का महका गुलाब होती है

  - Nityanand Vajpayee

More by Nityanand Vajpayee

As you were reading Shayari by Nityanand Vajpayee

Similar Writers

our suggestion based on Nityanand Vajpayee

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari