jinhonne chot khaai hi nahin hai | जिन्होंने चोट खाई ही नहीं है

  - Nityanand Vajpayee

जिन्होंने चोट खाई ही नहीं है
सुख़न उनकी कमाई ही नहीं है

बिछड़ कर उन सेे आधे रह गए हम
वो कहते हैं वफ़ाई ही नहीं है

कई दिन से मैं केवल सोचता हूँ
क़लम मैं ने उठाई ही नहीं है

मुझे फ़ुर्सत नहीं है बस कुछ इक दिन
कमी कुछ और आई ही नहीं है

ज़मीं का दिल दरकता 'नित्य' है पर
कोई बदली तो छाई ही नहीं है

  - Nityanand Vajpayee

Mazdoor Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Nityanand Vajpayee

As you were reading Shayari by Nityanand Vajpayee

Similar Writers

our suggestion based on Nityanand Vajpayee

Similar Moods

As you were reading Mazdoor Shayari Shayari