ashkon se aankh uski kabhi nam na ho | अश्कों से आँख उस की कभी नम न हो

  - Rakesh Mahadiuree

अश्कों से आँख उस की कभी नम न हो
सारे ग़म मैं सहूँ पर उसे ग़म न हो

भैया तुमलोग बाबास ये माँगना
प्यार की आग मेरे कभी कम न हो

एक विधवा की डोली सजी फिर से है
अबकी इस सेे अलग इसका प्रियतम न हो

पीर दुनिया में आख़िर बहुत ग़म है क्यूँ
क्या सभी जाएँगे मर अगर ग़म न हो

छोड़ना मत मुझे कब ये मैं ने कहा
छोड़ना पर कभी आँख पुरनम न हो

इस तरह अपनी हालत पे इतराओ मत
क्या पता कल तुम्हारा भी हमदम न हो

  - Rakesh Mahadiuree

More by Rakesh Mahadiuree

As you were reading Shayari by Rakesh Mahadiuree

Similar Writers

our suggestion based on Rakesh Mahadiuree

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari