kisi pal ko agarche jaan teri yaad aa jaa.e | किसी पल को अगरचे जान तेरी याद आ जाए

  - Rakesh Mahadiuree

किसी पल को अगरचे जान तेरी याद आ जाए
तो इस बीमार के लब पे वही नौशाद आ जाए

मुझे कल यूँँ हुआ महसूस मेरे दिल के ख़ाने में
कि जैसे तलहटी को चीरकर फ़रहाद आ जाए

मुझे वो रेलगाड़ी में मिली और यूँँ मिली यारो
कि जैसे आसमाँ से लौटकर फ़रियाद आ जाए

वो लड़की रेलगाड़ी में कभी यूँँ ही मिली थी जो
कहीं से काश वो लड़की अमीनाबाद आ जाए

सितारों ने तुम्हारा नाम लेकर मुझ सेे ये बोला
कि आँखें बंद करके माँग लो जो याद आ जाए

सितारों ने फ़लक से आ के मेरा हाथ यूँँ चूमा
कि जैसे भीगे मौसम में तुम्हारी याद आ जाए

ग़ज़ल सुनकर के सारे खो गए हैं अपनी दुनिया में
मगर शायर की ये उलझन कि थोड़ी दाद आ जाए

  - Rakesh Mahadiuree

More by Rakesh Mahadiuree

As you were reading Shayari by Rakesh Mahadiuree

Similar Writers

our suggestion based on Rakesh Mahadiuree

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari