main kahaan saara zam | मैं कहाँ सारा ज़माना चाहता हूँ

  - Rakesh Mahadiuree

मैं कहाँ सारा ज़माना चाहता हूँ
मैं तो तेरे दिल में आना चाहता हूँ

मुद्दतों से राज़ जो मैं ने छुपाया
मैं वो अब तुमको बताना चाहता हूँ

बे-झिझक तुम पास मेरे आ न जाओ
यार मैं अब दिल लगाना चाहता हूँ

जिस गली में लाखों जनता क़त्ल हो गईं
मैं उन्हीं गलियों में आना चाहता हूँ

मेरी बातों पे ज़रा सा ध्यान तो दो
मैं तुम्हें कुछ सच बताना चाहता हूँ

देखो मेरे सामने बे-पर्दा आओ
तुम सेे मैं नज़रे मिलाना चाहता हूँ

मैं ने भी तो दिल की दौलत है कमाई
मैं भी तो दौलत लुटाना चाहता हूँ

तुम भी तो अपना दिवाना चाहते हो
मैं भी तो अपना दिवाना चाहता हूँ

उम्र मैं ने काटी है आवारगी में
मैं अभी बस घर बनाना चाहता हूँ

दुनिया वाले दुनिया पाना चाहते हैं
मैं फ़क़त तुमको ही पाना चाहता हूँ

  - Rakesh Mahadiuree

More by Rakesh Mahadiuree

As you were reading Shayari by Rakesh Mahadiuree

Similar Writers

our suggestion based on Rakesh Mahadiuree

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari