रुख़ का सुकूँ दिल का सहारा है मुझे
वो दोस्त हद से ज़्यादा प्यारा है मुझे
तुम तो बचा के रख लो यारा पहले भी
इक शख़्स ने ग़ुस्से में हारा है मुझे
सब पूछते वो ख़ूबसूरत कौन है
वो वो है जो जाँ से भी प्यारा है मुझे
झुमके नहीं कंगन नहीं नथ भी नहीं
उसके तो सादेपन ने मारा है मुझे
लाइक किया फोटो ये तब आहट हुई
तस्वीर में शब भर निहारा है मुझे
मैं साथ हूँ उसके तुम्हें दिक़्क़त है क्यूँँ
क़िस्मत मेरी उसने पुकारा है मुझे
वो हो बुरा हो मतलबी हो बेवफ़ा
जैसा भी हो वैसा गवारा है मुझे
Read Full