हो जहाँ के वहीं के हो जाओ

जाओ गोशानशीं के हो जाओ

लौट जाओ असल पे तुम अपनी
आबशारों ज़मीं के हो जाओ

रास आएगा बस वतन तुम को
चाहे बच्चों कहीं के हो जाओ

छोड़ दो दुनिया भर के सब मसले
और सहरानशीं के हो जाओ

बेचकर तुम क़लम को अब अपनी
जाओ कुर्सीनशीं के हो जाओ

मेरी बस्ती को मानकर अंबर
आओ तारों ज़मीं के हो जाओ

— Shadan Ahsan Marehrvi

More by Shadan Ahsan Marehrvi

Other ghazal from the same pen

See all from Shadan Ahsan Marehrvi →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling