tum hamaare na ham tumhaare hain | तुम हमारे न हम तुम्हारे हैं

  - Safeer Ahmad

तुम हमारे न हम तुम्हारे हैं
यानी हम दोनों बे-सहारे हैं

ऐसे हम दोनों हैं जुदा जैसे
एक दरिया के दो किनारे हैं

हम ने भी खोया है सुकूँ अपना
बाज़ी-ए-इश्क़ हम भी हारे हैं

इतनी उल्फ़त है तुम से मेरे सनम
जितने आकाश पे सितारे हैं

  - Safeer Ahmad

More by Safeer Ahmad

As you were reading Shayari by Safeer Ahmad

Similar Writers

our suggestion based on Safeer Ahmad

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari