क्या कहें ख़्वाब बस ख़्वाब ही रह गए

हम वहीं आ गए जिस जगह से चले

फिर किसी याद में मुब्तिला हो गई
आज फिर बज गए एक दो रात के

बाम-ओ-दर रहगुज़र हम सफ़र ग़म-गुसार
सब बदल से गए देखते देखते

दम-ब-दम हम चले जा रहे हैं फ़क़त
देखते हैं कहाँ किस जगह दिल लगे

मैं भी साहिल से नीचे उतरने लगी
कोई आया नहीं जब इधर लौट के

— shampa andaliib

More by shampa andaliib

Other ghazal from the same pen

See all from shampa andaliib →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling