मैं सचमुच मुस्कुराने लग गया था
मिरा ग़म भी ठिकाने लग गया था
मुझे लड़की मिली थी अप्सरा सी
मैं भी ख़ुद को भुलाने लग गया था
मोहब्बत हो गई थी देख उस को
मैं भी सपने सजाने लग गया था
वो मेरे पास आकर क्या गई थी
उसे अपना बताने लग गया था
मुझे वो छोड़ कर जब जा रही थी
मैं अपना मुँह फुलाने लग गया था
कि यारो खींच कर तस्वीर हँसती
मैं ग़म अपने छुपाने लग गया था
कि कहना भी नहीं था शे'र उस पर
मगर ग़ज़लें सुनाने लग गया था
Read Full