Good Night Shayari - Sweet words to end the day with peace and warmth

Good night shayari beautifully captures the calm and emotions of the night, offering a soothing end to a long day. Whether you want to send love, peace, or sweet sapne to someone special, these lines express warmth, care, and connection before sleep. Perfect for sharing a gentle 'shubh ratri' with heartfelt words.

What is good night shayari?

Good night shayari is a form of poetic expression used to wish someone a peaceful night and sweet dreams, often filled with warmth, love, and calm emotions.

Good Night Shayari in Hindi

Beautiful Hindi good night shayari to share warmth, peace, and sweet dreams.

रात का इंतिज़ार कौन करे आज कल दिन में क्या नहीं होता — Bashir Badr
उलटे सीधे सपने पाले बैठे हैं सब पानी में काँटा डाले बैठे हैं — Shakeel Jamali
मैं सो रहा हूँ तेरे ख़्वाब देखने के लिए ये आरज़ू है कि आँखों में रात रह जाए — Shakeel Azmi
जागना और जगा के सो जाना रात को दिन बना के सो जाना — Ali Zaryoun
मैं रोज़ रात यही सोच कर तो सोता हूँ कि कल से वक़्त निकालूँगा ज़िन्दगी के लिए — Swapnil Tiwari
फेंक कर रात को दीवार पे मारे होते मेरे हाथों में अगर चाँद सितारे होते — Unknown
उस ने सारी दुनिया माँगी मैं ने उस को माँगा है उस के सपने एक तरफ़ हैं मेरा सपना एक तरफ़ — Varun Anand
जब तुझे याद कर लिया सुब्ह महक महक उठी जब तेरा ग़म जगा लिया रात मचल मचल गई — Faiz Ahmad Faiz

Explore more heartfelt expressions like good morning shayari to start and end your day beautifully.

Good Night Shayari on Love

Romantic good night shayari to send love and affection before sleep.

कब ठहरेगा दर्द ऐ दिल कब रात बसर होगी सुनते थे वो आएँगे सुनते थे सहर होगी — Faiz Ahmad Faiz
मैं जिस के साथ कई दिन गुज़ार आया हूँ वो मेरे साथ बसर रात क्यूँँ नहीं करता — Tehzeeb Hafi
आई होगी किसी को हिज्र में मौत मुझ को तो नींद भी नहीं आती — Akbar Allahabadi
सुन कर तमाम रात मेरी दास्तान-ए-ग़म बोले तो सिर्फ़ ये कि बहुत बोलते हो तुम — Firaq Gorakhpuri
ये एक बात समझने में रात हो गई है मैं उस से जीत गया हूँ कि मात हो गई है — Tehzeeb Hafi
ऐसी तारीकियाँ आँखों में बसी हैं कि 'फ़राज़' रात तो रात है हम दिन को जलाते हैं चराग़ — Ahmad Faraz
ये ज़रूरी है कि आँखों का भरम क़ाएम रहे नींद रक्खो या न रक्खो ख़्वाब मेयारी रखो — Rahat Indori
उस के ख़त रात भर यूँँ पढ़ता हूँ जैसे कल इम्तिहान हो मेरा — Zubair Ali Tabish

If you enjoy romantic expressions, don’t miss love shayari for deeper emotions.

Good Night Shayari on Peace and Sleep

Soothing shayari focused on calmness, rest, and peaceful neend.

बिन तुम्हारे कभी नहीं आई क्या मिरी नींद भी तुम्हारी है — Jaun Elia
रात सोने के लिए दिन काम करने के लिए वक़्त मिलता ही नहीं आराम करने के लिए — Jamal Ehsani
तेरी आँखों के लिए इतनी सज़ा काफ़ी है आज की रात मुझे ख़्वाब में रोता हुआ देख — Abhishek shukla
तेरे बिन घड़ियाँ गिनी हैं रात दिन नौ बरस ग्यारह महीने सात दिन — Rehman Faris
ख़मोश झील के पानी में वो उदासी थी कि दिल भी डूब गया रात माहताब के साथ — Rehman Faris
सोचता हूँ कि उस की याद आख़िर अब किसे रात भर जगाती है — Jaun Elia
ये कहाँ की रीत है जागे कोई सोए कोई रात सब की है तो सब को नींद आनी चाहिए — Madan Mohan Danish
तुम्हारा ख़्वाब भी आए तो नींद पूरी हो मैं सो तो जाऊँगा नींद आने की दवा ले कर — Swapnil Tiwari
कुछ भी बचा न कहने को हर बात हो गई आओ कहीं शराब पिएँ रात हो गई — Nida Fazli
कहाँ है तू कि तिरे इंतिज़ार में ऐ दोस्त तमाम रात सुलगते हैं दिल के वीराने — Nasir Kazmi
सुतून-ए-दार पे रखते चलो सरों के चराग़ जहाँ तलक ये सितम की सियाह रात चले — Majrooh Sultanpuri

For more calming vibes, explore sukoon shayari that reflect inner peace.

Good Night Shayari on Dreams

Shayari that captures the beauty of dreams, khwab, and night imagination.

रात भी नींद भी कहानी भी हाए क्या चीज़ है जवानी भी — Firaq Gorakhpuri
दिन सलीक़े से उगा रात ठिकाने से रही दोस्ती अपनी भी कुछ रोज़ ज़माने से रही — Nida Fazli
उसे यूँँ चेहरा-चेहरा ढूँढ़ता हूँ वो जैसे रात-दिन सड़कों पे होगा — Shariq Kaifi
हमें भी नींद आ जाएगी हम भी सो ही जाएँगे अभी कुछ बे-क़रारी है सितारो तुम तो सो जाओ — Qateel Shifai
रात आ कर गुज़र भी जाती है इक हमारी सहर नहीं होती — Ibn E Insha
इक उम्र कट गई है तिरे इंतिज़ार में ऐसे भी हैं कि कट न सकी जिन से एक रात — Firaq Gorakhpuri
कौन ये ले रहा है अँगड़ाई आसमानों को नींद आती है — Firaq Gorakhpuri
आधी रात की चुप में किस की चाप उभरती है छत पे कौन आता है सीढ़ियाँ नहीं खुलतीं — Parveen Shakir
चराग़ों को आँखों में महफ़ूज़ रखना बड़ी दूर तक रात ही रात होगी — Bashir Badr
गुज़रने ही न दी वो रात मैं ने घड़ी पर रख दिया था हाथ मैं ने — Shahzad Ahmad
वो रातें चाँद के साथ गईं वो बातें चाँद के साथ गईं अब सुख के सपने क्या देखें जब दुख का सूरज सर पर हो — Ibn E Insha

Dive deeper into dream-like poetry with khwab shayari for poetic inspiration.

Good Night Shayari on Memories

Emotional night shayari filled with yaadein and heartfelt reflections.

शायद किसी बला का था साया दरख़्त पर चिड़ियों ने रात शोर मचाया दरख़्त पर — Abbas Tabish
नींद भी जागती रही पूरे हुए न ख़्वाब भी सुब्ह हुई ज़मीन पर रात ढली मज़ार में — Adil Mansuri
थोड़ा सा अक्स चाँद के पैकर में डाल दे तू आ के जान रात के मंज़र में डाल दे — Kaif Bhopali
रात के शायद एक बजे हैं सोता होगा मेरा चाँद — Parveen Shakir
अजीब सानेहा मुझ पर गुज़र गया यारो मैं अपने साए से कल रात डर गया यारो — Shahryar
फिर बालों में रात हुई फिर हाथों में चाँद खिला — Adil Mansuri
वो कोई दोस्त था अच्छे दिनों का जो पिछली रात से याद आ रहा है — Nasir Kazmi
रात बाक़ी थी जब वो बिछड़े थे कट गई उम्र रात बाक़ी है — Khumar Barabankvi
ठंडी चाय की प्याली पी के रात की प्यास बुझाई है — Rais Farog
फ़िराक़-ए-यार ने बेचैन मुझ को रात भर रक्खा कभी तकिया इधर रक्खा कभी तकिया उधर रक्खा — Ameer Minai

Relive your emotions through yaad shayari that beautifully express memories.

2 Line Good Night Shayari

Short and meaningful two-line good night shayari for quick sharing.

बदन लिए तलाशता फिरू हूँ रात दिन उसे सुना है जान भी मेरी कहीं इसी शहर में है — Bhaskar Shukla
रात के जिस्म में जब पहला पियाला उतरा दूर दरिया में मेरे चाँद का हाला उतरा — Kumar Vishwas
किताबें, रिसाले न अख़बार पढ़ना मगर दिल को हर रात इक बार पढ़ना — Bashir Badr
तू कहीं आस-पास था वो तिरा इल्तिबास था मैं उसे देखता रहा फिर मुझे नींद आ गई — Rais Farog
वो आफ़ताब लाने का देकर हमें फ़रेब हम सेे हमारी रात के जुगनू भी ले गया — Rajesh Reddy
मैं ने मुद्दत से कोई ख़्वाब नहीं देखा है हाथ रख दे मेरी आँखों पे कि नींद आ जाए — Waseem Barelvi
यार सब जम्अ' हुए रात की ख़ामोशी में कोई रो कर तो कोई बाल बना कर आया — Ahmad Mushtaq
थी वस्ल में भी फ़िक्र-ए-जुदाई तमाम शब वो आए तो भी नींद न आई तमाम शब — Momin Khan Momin
ये हवा सारे चराग़ों को उड़ा ले जाएगी रात ढलने तक यहाँ सब कुछ धुआँ हो जाएगा — Naseer Turabi
जब ज़रा रात हुई और मह ओ अंजुम आए बार-हा दिल ने ये महसूस किया तुम आए — Asad Bhopali
सारी रात लगाकर उसपर नज़्म लिखी और उस ने बस अच्छा लिखकर भेजा है — Zahid Bashir

Short Good Night Shayari

Simple and concise shayari to wish a peaceful good night.

सारे सपने बाँध रखे हैं गठरी में ये गठरी भी औरों में बट जाएगी — Aziz Nabeel
आज की रात न जाने कितनी लंबी होगी आज का सूरज शाम से पहले डूब गया है — Aanis Moin
जो मेरे साथ मोहब्बत में हुई आदमी एक दफा सोचेगा रात इस डर में गुजारी हम ने कोई देखेगा तो क्या सोचेगा — Tehzeeb Hafi
इन्हीं ग़म की घटाओं से ख़ुशी का चाँद निकलेगा अँधेरी रात के पर्दे में दिन की रौशनी भी है — Akhtar Shirani
रात भर दर्द की शम्अ' जलती रही ग़म की लौ थरथराती रही रात भर — Makhdoom Mohiuddin
चाँद तारे इक दिया और रात का कोमल बदन सुब्ह-दम बिखरे पड़े थे चार सू मेरी तरह — Aziz Nabeel
रात यूँँ दिल में तिरी खोई हुई याद आई जैसे वीराने में चुपके से बहार आ जाए — Faiz Ahmad Faiz
दिन रात मय-कदे में गुज़रती थी ज़िंदगी 'अख़्तर' वो बे-ख़ुदी के ज़माने किधर गए — Akhtar Shirani
हर एक नींद को परख रहा हूँ मैं तुम्हारे​ एक ख़्वाब का जला हुआ — Swapnil Tiwari

Good Night Shayari for WhatsApp Status

Perfect shayari lines to share as WhatsApp status before bedtime.

दूर रह कर न करो बात क़रीब आ जाओ याद रह जाएगी ये रात क़रीब आ जाओ — Sahir Ludhianvi
मेरे फसाने को सुन सुन के नींद उड़ती है दुआएँ मुझ को तेरे पासबान देते हैं — Dagh Dehlvi
वहाँ ईद क्या वहाँ दीद क्या जहाँ चाँद रात न आई हो — Shariq Kaifi
दफ़्तर में तय किया था कि तारे गिनेंगे आज लेकिन हमें पहुँचते ही घर नींद आ गई — Balmohan Pandey
आज फिर नींद को आँखों से बिछड़ते देखा आज फिर याद कोई चोट पुरानी आई — Iqbal Ashhar
जैसे देखा हो आख़िरी सपना रात इतनी उदास थीं आँखें — Siraj Faisal Khan
यार ने हम से बे-अदाई की वस्ल की रात में लड़ाई की — Meer Taqi Meer
फिर से मिलने आ गईं तन्हाइयाँ क्यूँँ नहीं खुलते हैं दफ़्तर रात में — Vikram Sharma
बदल जाएँगे ये दिन रात 'अजमल' कोई ना-मेहरबाँ कब तक रहेगा — Ajmal Siraj
सिगरटें चाय धुआँ रात गए तक बहसें और कोई फूल सा आँचल कहीं नम होता है — Wali Aasi

Good Night Captions

Stylish captions for Instagram and social media night posts.

रात अँधेरी, ख़ाली रस्ता, और रफ़ी के गाने हैं गाड़ी में सब हम जैसे हैं या'नी सब दीवाने हैं — Bhaskar Shukla
रोते फिरते हैं सारी सारी रात अब यही रोज़गार है अपना — Meer Taqi Meer
खुलती है मेरी नींद हर इक रात दो बजे इक रात दो बजे मुझे छोड़ा था आपने — Tanoj Dadhich
नींद आएगी भला कैसे उसे शाम के बा'द रोटियाँ भी न मुयस्सर हों जिसे काम के बा'द — Azhar Iqbal
तू है सूरज तुझे मालूम कहाँ रात का दुख तू किसी रोज़ मेरे घर में उतर शाम के बा'द — Farhat Abbas Shah
हाल मीठे फलों का मत पूछो रात दिन चाकूओं में रहते हैं — Fahmi Badayuni

FAQs

Yes, good night shayari is perfect for WhatsApp status as it conveys feelings of peace, care, and positivity before ending the day.
No, it can be romantic, friendly, emotional, or even spiritual, depending on the message you want to share.
People send good night shayari to express care, maintain connection, and leave a positive emotional impact before sleep.
Yes, they work beautifully as Instagram or social media captions, especially for night-themed posts.
Yes, good night shayari is commonly written in Hindi, Urdu, English, and even Hinglish for wider expression.
A good good night shayari is simple, emotional, and soothing, often reflecting peace, dreams, and heartfelt wishes.